Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में थ्रेसर में फंसकर विवाहिता की मौत:गेहूं की खंदाई के दौरान हुआ हादसा, साड़ी थ्रेसर की बेल्ट में फंस गई थी

    4 hours ago

    2

    0

    हरदोई के हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के कुंडिया गांव में शनिवार देर शाम एक विवाहिता की थ्रेसर की चपेट में आने से मौत हो गई। 22 वर्षीय रुचि अपने खेत पर गेहूं की खंदाई कर रही थीं, तभी यह हादसा हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। मृतका के पति शैलेंद्र ने बताया कि शनिवार शाम वह अपनी पत्नी रुचि के साथ खेत पर थ्रेसर से गेहूं निकालने गए थे। रुचि थ्रेसर में गेहूं भर रही थीं। इसी दौरान उनकी साड़ी थ्रेसर की बेल्ट में फंस गई, जिसके बाद उनकी गर्दन भी बेल्ट की चपेट में आ गई। इस दुर्घटना में रुचि गंभीर रूप से घायल हो गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। रुचि का मायका सुरसा थाना क्षेत्र के कौढा गांव में है। घटना की जानकारी मिलने पर रुचि के पिता गुलजारी भी कुंडिया गांव पहुंच गए। रुचि के परिवार में उनके पति शैलेंद्र और दो पुत्र हैं। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार पंकज ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिवार वालों ने इस मामले में किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पहले मारी कार में टक्कर,फिर की पिटाई:दिल्ली से आए पर्यटकों ने भागवत प्रवक्ता पर किया हमला, ब्रजवासी और साधु संतों ने जताया विरोध
    Next Article
    331 विस्थापित हिंदू परिवारों को मिला जमीन का मालिकाना हक:मियांपुर का नाम रविंद्रनगर हुआ, ग्रामीणों ने मनाई दिवाली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment