Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में सड़क चौड़ीकरण के दौरान PNG पाइपलाइन फटी:गैस रिसाव के बाद मुख्य वॉल्व बंद कराया, 3,000 कनेक्शन की सप्लाई पर असर

    1 hour ago

    1

    0

    हरदोई जनपद में शहर कोतवाली क्षेत्र के चांद बेहटा मोहल्ले में एक पेट्रोल पंप के सामने सोमवार सुबह करीब 11 बजे सड़क चौड़ीकरण के दौरान पीएनजी (PNG) गैस पाइपलाइन फटने से बड़ा हादसा होते-होते बच गया। इस घटना के बाद इलाके में करीब एक घंटे तक भारी अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बना रहा। गनीमत रही कि समय रहते सुरक्षा कदम उठा लिए गए, जिससे किसी भी तरह की अनहोनी बच गई। जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 11 बजे चांद बेहटा मोहल्ले में जेसीबी की मदद से सड़क चौड़ीकरण का कार्य कराया जा रहा था। इसी दौरान लापरवाही के चलते जेसीबी की टक्कर से पीएनजी की प्लास्टिक पाइपलाइन फट गई। पाइप से गैस के तेजी से रिसाव की आवाज सुनकर चालक और वहां काम कर रहे मजदूर तुरंत मौके से भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों, पेट्रोल पंप कर्मियों और प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस और अग्निशमन विभाग को तुरंत सूचना दी गई। मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार, मुख्य अग्निशमन अधिकारी महेश प्रताप सिंह और शहर कोतवाल संजय त्यागी अपनी टीम के साथ पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एचपीसीएल (HPCL) के अधिकारियों की मदद से लखनऊ चुंगी स्थित मुख्य वॉल्व को बंद कराया गया। पाइप में भरी पूरी गैस के बाहर निकलने के बाद करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद स्थिति सामान्य हो सकी। इस दुर्घटना के बाद शहर के करीब 3,000 पीएनजी गैस उपभोक्ताओं की आपूर्ति आंशिक रूप से ठप हो गई है। खास बात यह है कि पिछले सात महीनों में हरदोई शहर में पाइपलाइन फटने की यह तीसरी बड़ी घटना है (इससे पहले रेलवेगंज और बावन चुंगी में भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं)। देखें, 4 तस्वीरें… मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार ने स्पष्ट किया कि रोड चौड़ीकरण के काम में सीधे तौर पर ठेकेदार की लापरवाही सामने आई है। प्रशासन ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की बात कही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'नींद में बेटे ने दरवाजा खोला, जिंदा जल गया':इकलौते बेटे की मौत से पिता बदहवास, अधिवक्ता बोले- पत्नी से कहा था हाथ मत छोड़ना
    Next Article
    दो बहनों को जबरन बाइक से ले जाने की कोशिश:विरोध पर भाई और परिजनों से मारपीट, जालौन में SP से शिकायत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment