Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में सर्राफा व्यापारी से लूट:तमंचा सटाकर बाइक की डिग्गी में रखा बैग छीना, डेढ़ लाख नकद, जेवर ले गए

    5 hours ago

    2

    0

    हरदोई के टड़ियावां क्षेत्र के बाजार पुरवा के पास शुक्रवार शाम सर्राफा व्यापारी सर्वेश कुमार रस्तोगी और उनके बेटे गौरव से लूट की वारदात हुई। बाजार पुरवा गांव के पास बाइक सवार छह बदमाशों ने तमंचा सटाकर उनसे डेढ़ लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवर लूट लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित सर्वेश कुमार रस्तोगी, जो गोपामऊ के मिश्राना मोहल्ले के निवासी हैं और टड़ियावां कस्बे में सर्राफा की दुकान चलाते हैं, शुक्रवार को शाम करीब साढ़े पांच बजे अपनी दुकान बंद करके बेटे गौरव के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। बाजार पुरवा गांव के पास पीछे से दो बाइकों पर सवार छह बदमाशों ने उन्हें रोका। बदमाशों ने सर्वेश की कनपटी पर तमंचा सटा दिया, जिससे वह और उनका बेटा गौरव बाइक से गिर गए। इसके बाद लुटेरों ने उनकी बाइक की डिग्गी में रखा झोला छीन लिया। झोले में सोने और चांदी के जेवर के साथ करीब डेढ़ लाख रुपये की नकदी भी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पीआरवी और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लुटेरों की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है और मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तीन गाड़ियां आपस में भिड़ीं, वाहनों के उड़े परखच्चे:पिकअप चालक गंभीर घायल, पुलिस ने वाहन जब्त किए, हादसे से लगा जाम
    Next Article
    दुकान बढ़ाकर घर लौट रहे सर्राफा व्यापारी से लूट:हरदोई में सिर पर तमंचे की बट से वार, गहनों और नकदी से भरा बैग ले उड़े 6 बदमाश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment