Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में सर्राफा कारोबारी से गनपॉइंट पर लूट:450 ग्राम सोना, डेढ़ लाख रुपए छीने; 4 हथियारबंद बदमाश फरार

    5 hours ago

    2

    0

    हरदोई में एक सर्राफा कारोबारी से गनपॉइंट पर लूट की वारदात हुई है। चार हथियारबंद बदमाश लगभग 450 ग्राम सोना और डेढ़ लाख रुपये नकद लूटकर फरार हो गए। यह घटना शुक्रवार शाम टड़ियावां थाना क्षेत्र में हुई। टड़ियावां कस्बे में ज्वेलरी शॉप चलाने वाले सर्वेश रस्तोगी अपने बेटे गौरव रस्तोगी के साथ दुकान बंद कर स्प्लेंडर बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में बाजार पुरवा के पास दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने उनका पीछा किया और उन्हें घेर लिया। बदमाशों ने गौरव की कनपटी पर तमंचा तान दिया, जबकि दूसरे बदमाश ने तमंचे की बट से सर्वेश पर हमला किया। पीड़ित गौरव रस्तोगी के अनुसार, लुटेरों ने बाइक की डिग्गी में रखा बैग छीन लिया। इस बैग में लगभग 450 ग्राम सोना, डेढ़ लाख रुपये नकद और दुकान की चाबियां थीं। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी लुटेरे मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में सक्रियता बढ़ गई। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तंड प्रकाश सिंह और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़ितों से बातचीत की। पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। लुटेरों की तलाश के लिए छह टीमें गठित की गई हैं, जो उनकी खोजबीन में जुटी हैं। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में इनवर्टर बैटरी फटी, मिठाई दुकानदार झुलसा:तेजाब से गंभीर घायल, शुरुआती इलाज के बाद भी राहत नहीं
    Next Article
    Dhurandhar 2 की सक्सेस के बीच आदित्य धर ने किसे भेजा कानूनी नोटिस? लगाया था फिल्म की कहानी चोरी करने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment