Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में भीषण आग से घर की पूरी गृहस्थी राख:बेटे की शादी से पहले 60 हजार की नगदी, अनाज, कपड़े जले

    3 hours ago

    1

    0

    हरदोई में रविवार देर रात एक घर में आग लग गई। रविवार देर रात करीब 12 बजे लगी आग ने जल्द ही विकराल रूप ले लिया। आग की चपेट में आने से घर का पूरा सामान जलकर खाक हो गया। इसमें अनाज, कपड़े, घरेलू उपयोग की वस्तुएं, बेटे के तिलक के लिए जुटाया गया सामान शामिल था। देखिए तस्वीरें... जानिए पूरा मामला... कछौना क्षेत्र के ग्राम कलौली के मजरा मढ़िया में शनिवार देर रात रमौअवतार के घर अचानक आग लग गई। रात करीब 12 बजे लगी आग का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की जानकारी होते ही परिवार के लोग शोर मचाते हुए बाहर निकले। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों ने बाल्टियों, पानी और अन्य संसाधनों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर में रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो चुका था। कुछ ही देर में जलकर राख हुई पूरी गृहस्थी पीड़ित परिवार के अनुसार आग में अनाज, कपड़े, बर्तन, घरेलू उपयोग का सामान, फर्नीचर, जरूरी दस्तावेज, बेटे के तिलक के लिए जुटाया गया सामान और करीब 60 हजार रुपये नकद जल गए। परिवार में जल्द ही बेटे की शादी होनी थी, ऐसे में यह हादसा उनके लिए बड़ा आर्थिक और मानसिक झटका बन गया है। ग्रामीणों ने बताया कि आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में पूरी गृहस्थी तबाह हो गई। परिवार के सदस्यों ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। राजस्व टीम पहुंची, सहायता का दिया आश्वासन घटना की सूचना राजस्व विभाग को दी गई। जानकारी मिलने पर संबंधित लेखपाल मौके पर पहुंचे और नुकसान का आकलन किया। उन्होंने पीड़ित परिवार को शासन स्तर से हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है। फिलहाल परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है और उनके सामने बेटे की शादी के साथ दोबारा गृहस्थी बसाने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उपलों के विवाद में चले लाठी डंडे, गर्भवती महिला घायल:थाने पर सुनवाई न होने पर पीड़ित परिवार ने एसपी से लगाई गुहार
    Next Article
    केशव देव कुशवाहा निर्विरोध उपसभापति निर्वाचित:नामांकन वापसी के बाद, सपा ने लगाया सत्ता के दबाव का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment