Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में आपदा मित्रों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा:गृह मंत्रालय को संबोधित करते हुए रखीं अपनी 10 प्रमुख मांगें

    3 hours ago

    2

    0

    हरदोई में मंगलवार को उत्तर प्रदेश आपदा मित्र एसोसिएशन के सदस्य कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने गृह मंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा, जिसमें आपदा न्यूनीकरण और अपनी विभिन्न मांगों को रखा गया। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष दुर्गेश द्विवेदी ने बताया कि आपदा मित्र साल 2018 से उत्तर प्रदेश सरकार और राहत आयुक्त के निर्देशों का पालन कर रहे हैं। उन्होंने कोरोना काल, कुंभ मेला, माघ मेला, सावन मेला और गणतंत्र दिवस परेड जैसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अपनी सेवाएं दी हैं। इसके अतिरिक्त, अग्नि सचेतक प्रशिक्षण और नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में भी आपदा मित्रों ने प्रशासन का सहयोग किया है। 5 लाख रुपये की बीमा ज्ञापन में एसोसिएशन ने कई प्रमुख मांगें उठाई हैं। इनमें सरकार द्वारा घोषित 5 लाख रुपये की बीमा राशि को बढ़ाकर 20 लाख रुपये करना शामिल है। साथ ही, सभी आपदा मित्रों के लिए 26,910 रुपये प्रति माह के न्यूनतम वेतन की गारंटी देने की मांग की गई है। एसोसिएशन की उपाध्यक्ष रेखा दीक्षित ने मांग कि सभी आपदा मित्रों/सखियों को सड़क सुरक्षा, ट्रैफिक व्यवस्था, सुरक्षित विद्यालय और फायर ब्रिगेड से जोड़ते हुए औपचारिक रूप से आपदा कर्मचारी घोषित किया जाए। इसके अलावा, स्वास्थ्य बीमा, ईएसआई, पीएफ और रिटायरमेंट लाभ जैसी सुविधाएं प्रदान कर सामाजिक सुरक्षा की गारंटी सुनिश्चित की जाए। ड्रेस-किट उपलब्ध कराने की मांग अन्य मांगों में स्वीकृत आपदा कार्यालयों में आपदा मित्रों की बहाली कर उन्हें सुचारू रूप से संचालित करना शामिल है। एसोसिएशन ने बीमा पॉलिसी, डीजी लॉकर सर्टिफिकेट और डिजिटल नंबर वाले नए आईडी कार्ड के साथ-साथ मानसून से पहले ड्रेस-किट उपलब्ध कराने की भी मांग की है। आपदा मित्रों के प्रशिक्षण और कार्य दिवसों का लंबित भुगतान तत्काल करने की भी अपील की गई है। इस मौके पर वरुण, ज्ञानेंद्र, सुधीर, नीरज, शैलेश सौरभ, अर्चना, अंजू, नीशू, दीपिका, पूर्णिमा, राजवीर, मोहित, मान सिंह, अनीता, उत्तम आशुतोष आदि लोग मौजूद रहे
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामनगर ब्लॉक ने 4 संकेतकों में 100% सफलता पाई:सम्पूर्णता अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर डीएम चित्रकूट सम्मानित
    Next Article
    बुलंदशहर में 107 टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के प्रधान सम्मानित:विश्व क्षय रोग दिवस पर सीडीओ की अध्यक्षता में हुआ कार्यक्रम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment