Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में 492 सिपाहियों ने प्रशिक्षण पूरा किया:ADG लखनऊ जोन ने ली दीक्षांत परेड की सलामी

    2 hours ago

    1

    0

    हरदोई पुलिस लाइन में रविवार को 9 माह का प्रशिक्षण पूरा करने वाले 492 सिपाहियों के लिए दीक्षांत परेड समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) लखनऊ जोन प्रवीण कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने परेड की सलामी ली और सिपाहियों को देश सेवा की शपथ दिलाई। हरदोई के आरटीसी रिजर्व पुलिस लाइन प्रांगण में आयोजित इस 'रिक्रूट आरक्षी दीक्षांत परेड समारोह' में, नए आरक्षियों ने अपने कठिन प्रशिक्षण के बाद शानदार परेड का प्रदर्शन किया। इस दौरान उनके परिजनों में भी उत्साह देखा गया। कार्यक्रम का शुभारंभ रविवार सुबह परेड कमांडर तृतीय द्वारा परेड को परेड स्थल पर लाने के साथ हुआ। मुख्य अतिथि प्रवीण कुमार ने परेड की टोलियों का निरीक्षण किया और सलामी स्वीकार की। समारोह के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सजीव प्रसारण भी किया गया। पुलिस अधीक्षक हरदोई अशोक कुमार मीणा ने रिक्रूट आरक्षियों के कठिन प्रशिक्षण का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में नवनियुक्त आरक्षियों को अनुशासन और कर्तव्यपरायणता का महत्व समझाया। इस अवसर पर, प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूटों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक हरदोई ने सभी रिक्रूट आरक्षियों को देश की सेवा, संविधान के प्रति निष्ठा और जनसुरक्षा की पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद टोलियों ने गौरवपूर्ण तरीके से प्रस्थान किया। इस अवसर पर, 16 टोली कमांडरों को सम्मानित किया गया, जिनमें चमन यादव, कौशलेंद्र सिंह नीशू राजपूत, देवेश चौहान, पुलकित कुमार, योगेंद्र सिंह, प्रिंस यादव, तेज प्रताप सिंह, हिमांशु शर्मा, शिव ओम वर्मा, गुलशन शर्मा, रवि चौधरी, कार्तिकेय और शमीम मंसूरी शामिल थे। कार्यक्रम के बाद सिपाहियों के परिजनों ने एक-दूसरे को बधाई दी। पुलिस अधीक्षक ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के कुशल प्रबंधन में अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) सुबोध गौतम, अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लाइन्स आलोक राजनारायन, क्षेत्राधिकारी नगर अंकित मिश्रा और क्षेत्राधिकारी प्रभा पटेल की विशेष भूमिका रही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शामली में SPCA समिति में 8 सामाजिक कार्यकर्ता मनोनीत:पशु कल्याण को लेकर करेंगे काम, पर्यावरण मंत्रालय ने की नियुक्ति
    Next Article
    अयाह शाह सीट पर कांग्रेस से पसंदीदा उम्मीदवार हेमलता पटेल:सपा से नंद किशोर, बसपा से चंदन पाल, विधायक का क्या हुआ जानिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment