Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में 3 मई को 6 केंद्रों पर नीट परीक्षा:पुलिस ने सुरक्षा के लिए किए पुख्ता इंतजाम, 2389 कैंडिडेट्स देंगे एग्जाम

    2 hours ago

    1

    0

    हरदोई में 3 मई को नीट (नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट) की परीक्षा आयोजित की जाएगी। शहर के 6 केंद्रों पर यह परीक्षा एक ही पाली में होगी। प्रशासन ने इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं, वहीं पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न कराई जाएगी। परीक्षा हरदोई के छह केंद्रों पर आयोजित होगी। इनमें एमजी मार्ग स्थित श्री वेणी माधव गर्ल्स इंटर कॉलेज, सीतापुर मार्ग स्थित महाराणा प्रताप गवर्नमेंट पीजी कॉलेज, घंटाघर रोड स्थित गवर्नमेंट इंटर कॉलेज, लखनऊ चुंगी स्थित सीएसएन डिग्री कॉलेज, नघेटा रोड स्थित आरआर इंटर कॉलेज और घंटाघर रोड स्थित गवर्नमेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज शामिल है। परीक्षा 3 मई को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। परीक्षार्थियों को सुबह 11 बजे से परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिलना शुरू हो जाएगा, जबकि दोपहर 1:30 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। पुलिस ने सभी छह परीक्षा केंद्रों के लिए सुरक्षा का खाका तैयार कर लिया है। परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश से पहले गहन तलाशी से गुजरना होगा। सुरक्षा की दृष्टि से सभी आने वाले अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक भी की जाएगी। इन छह परीक्षा केंद्रों पर कुल 2389 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। श्री वेणी माधव गर्ल्स इंटर कॉलेज, महाराणा प्रताप गवर्नमेंट पीजी कॉलेज, गवर्नमेंट इंटर कॉलेज और सीएसएन डिग्री कॉलेज में प्रत्येक में 480-480 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। आरआर इंटर कॉलेज में 240 और गवर्नमेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज में 229 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिलासपुर में छेड़छाड़-मारपीट से आहत किशोरी ने की आत्महत्या:चार पर एफआईआर, पुलिस ने जांच शुरू की
    Next Article
    पहले जहर दिया, फिर ईंट से कूचकर कर की हत्या:अम्बेडकरनगर में मां चार बेटों की हत्या के बाद से फरार, सऊदी में पति ने की है पाकिस्तानी महिला से शादी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment