Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हापुड़ में ब्लिंकिट कर्मियों का वेतन वृद्धि को लेकर प्रदर्शन:अधिकारी समझाने में जुटे, मांगों पर बातचीत जारी

    3 hours ago

    1

    0

    हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र में शनिवार को ब्लिंकिट के कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन रिलायंस रोड स्थित एक वेयरहाउस के बाहर किया गया। हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन के अफसर मौके पर पहुंचे। इसके बाद धरना प्रदर्शन कर रहे कर्मियों को समझाने का प्रयास किया गया। दरअसल, कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से वेतन बढ़ोतरी की मांग कर रहे थे, लेकिन उनकी मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही थी। इससे नाराज होकर उन्होंने एकजुट होकर वेयरहाउस के गेट के बाहर धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में युवतियां और महिलाएं भी शामिल थीं। कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी करते हुए प्रबंधन के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उन्हें शांत कराने का प्रयास किया और उनकी समस्याओं को सुनते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित रखा। सहायक श्रम आयुक्त सर्वेश कुमारी भी मौके पर पहुंचीं और उन्होंने कर्मचारियों से बातचीत कर समझाने का प्रयास किया। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रबंधन से बातचीत कर समाधान निकालने की बात कही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने नोएडा-मेरठ पर बोले:कहा- बुलडोजर न्यायिक परंपरा नहीं, अधिकारों का हनन होने पर लोग सड़क पर उतरेंगे
    Next Article
    मुजफ्फरनगर के विद्या मंदिर में तीन पर्वों का आयोजन:विश्व धरोहर दिवस और परशुराम जन्मोत्सव पर लिया संरक्षण संकल्प

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment