Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हापुड़ के आश्रय स्थलों में 3597 गोवंश संरक्षित:डीएम ने संरक्षण के लिए जनसहयोग की अपील की, अधिकारियों को दिशा-निर्देश

    4 hours ago

    2

    0

    हापुड़ में निराश्रित गोवंश के संरक्षण के लिए जिला प्रशासन सक्रिय है। जिलाधिकारी कविता मीना ने आमजन, सामाजिक संगठनों और स्वयंसेवी संस्थाओं से इस कार्य में सहयोग की अपील की है। दरअसल, जनपद के विभिन्न गोवंश आश्रय स्थलों में वर्तमान में 3597 निराश्रित गोवंश संरक्षित हैं। इनके चारे, पानी और गर्मी के मौसम में उचित देखभाल के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। जिलाधिकारी कविता मीना ने बताया कि प्रशासन अपने स्तर पर लगातार प्रयासरत है, लेकिन इस कार्य को प्रभावी बनाने के लिए जनसहयोग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि गोवंश की देखभाल केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि यह हम सभी का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी क्षमता के अनुसार गोवंश के लिए भूसे और अन्य चारे की व्यवस्था में सहयोग करें। सामाजिक सहभागिता के माध्यम से आश्रय स्थलों पर गर्मी से बचाव के लिए शेड, पानी की व्यवस्था और कूलिंग उपाय जैसे कल्याणकारी कार्य भी कराए जा सकते हैं। डीएम ने विश्वास जताया कि जनपदवासी इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और गोवंश संरक्षण के इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान देंगे। उन्होंने सभी से इस दिशा में शीघ्र सकारात्मक पहल करने की अपेक्षा भी जताई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीमेंट प्लांट में मुनीम को गोली मारी:बांदा में नकाबपोश बदमाशों ने किया हमला, महोबा की ओर फरार हुए आरोपी
    Next Article
    शाहजहांपुर के नायक जद्दूनाथ स्टेडियम में खेल सुविधाओं का विस्तार:400 मीटर ट्रैक, बास्केटबॉल कोर्ट तैयार; स्विमिंग पूल भी जल्द

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment