Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हापुड़ डीएम ने फीस वृद्धि पर दिए सख्त निर्देश:मनमानी फीस रोकने और शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

    4 hours ago

    2

    0

    हापुड़ जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के स्ववित्त पोषित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें सीबीएसई, आईसीएसई और यूपी बोर्ड से संबद्ध निजी विद्यालयों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इसका मुख्य उद्देश्य फीस वृद्धि, पुस्तकों की खरीद और अभिभावकों से जुड़ी समस्याओं पर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करना था। नियम अनुसार हो वृद्धि जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने स्पष्ट किया कि शुल्क विनियमन के तहत निर्धारित सीमा के भीतर ही फीस वृद्धि मान्य होगी। किसी भी विद्यालय द्वारा मनमाने तरीके से फीस बढ़ाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि विद्यालय किसी भी अभिभावक या छात्र को एक ही दुकान से पुस्तकें या अन्य सामग्री खरीदने के लिए बाध्य नहीं करेंगे। इस प्रकार की शिकायत मिलने पर संबंधित संस्थान के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे। इन नंबर पर कर सकेंगे कॉल डीएम अभिषेक पांडेय शिक्षा के अधिकार अधिनियम (RTE) के अंतर्गत प्रवेश पाने वाले बच्चों से किसी भी प्रकार का शुल्क न लेने के निर्देश भी दिए गए। यदि किसी विद्यालय ने निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूल की है, तो उसे आगामी माह की फीस में समायोजित करना अनिवार्य होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. श्वेता पूठिया ने अभिभावकों को सूचित किया कि किसी भी समस्या के लिए वे टोल फ्री नंबर 1077 या कंट्रोल रूम हेल्पलाइन 0122-2304834 और 0122-2304835 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके अतिरिक्त, अभिभावक सीधे जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में भी अपनी समस्या प्रस्तुत कर सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए कि स्कूल ड्रेस और अन्य आवश्यक सामग्री को लेकर अभिभावकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इस अवसर पर बेसिक शिक्षा अधिकारी रीतू तोमर, वरिष्ठ कोषाधिकारी पारुल सिंह, सीए दीपाली जिंदल, शरद गर्ग, नितिन तोमर सहित अन्य अधिकारी और प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ सीएचसी में नवजात की मौत:परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया, हंगामा किया
    Next Article
    गोरखपुर में सपा नेताओं ने DM को दिया ज्ञापन:अस्पताल में संदिग्ध मौत का किया विरोध, जांच- मुआवजे की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment