Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हमीरपुर में नाबालिग से गैंगरेप:चचेरे भाई और दोस्त ने वारदात की, एक आरोपी गिरफ्तार

    3 hours ago

    1

    0

    हमीरपुर में एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है। इस वारदात को उसके चचेरे भाई ने अपने एक साथी के साथ मिलकर अंजाम दिया। पुलिस ने पीड़ित पिता की शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। यह घटना सुमेरपुर थाना क्षेत्र में 11 अप्रैल को हुई। 12 वर्षीय पीड़िता राशन की दुकान पर राशन लेने गई थी। जब वह देर शाम तक घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। अगले दिन, 12 अप्रैल की सुबह करीब 4 बजे, लड़की बदहवास हालत में घर पहुंची। उसने अपनी आपबीती बताई, जिसे सुनकर माता-पिता के होश उड़ गए। पीड़िता के पिता ने बताया कि 11 अप्रैल की शाम 5 बजे उनकी बेटी राशन लेकर घर लौट रही थी। रास्ते में उसका चचेरा भाई फिरोज अपने दोस्त अरविंद के साथ बाइक पर मिला। दोनों ने बहला-फुसलाकर लड़की को अरविंद के घर ले गए। पिता के अनुसार, अरविंद के घर पर दोनों आरोपियों ने उनकी बेटी के साथ बलात्कार किया। बेटी 12 अप्रैल को जब घर लौटी तो वह बदहवास थी और कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं थी। जब उसने पूरी बात बताई, तब 15 अप्रैल की शाम को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी फिरोज और अरविंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी फिरोज को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरे आरोपी अरविंद की तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    PWD ने सूडा को दी थी जमीन, नहीं बने आशियाने:विकासनगर में राख हुईं 250 झोपड़ियां, पुनर्विकास नीति सर्वे तक सीमित रही
    Next Article
    कैंटीन के विवाद में मामा की चाकू से गोदकर हत्या:अलीगढ़ के जमालपुर में देर रात भाई–बहन में हुए झगड़े के बाद हुई वारदात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment