Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हमीरपुर में कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत:एक घायल, NH-34 पर लगा लंबा जाम

    22 hours ago

    1

    0

    हमीरपुर मौदहा कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को नेशनल हाईवे-34 पर एक तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद खुलवाया। यह घटना बीएसएनएल टेलीफोन एक्सचेंज के पास हुई। महोबा जनपद के रहने वाले 35 वर्षीय जगदीश कुशवाहा और उनके 30 वर्षीय भतीजे राहुल सुमेरपुर से कबरई की ओर जा रहे थे, तभी सामने से आ रही अर्टिगा कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को मौदहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के दौरान जगदीश कुशवाहा ने दम तोड़ दिया। राहुल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया गया कि जगदीश और राहुल एक बारात में शामिल होने के बाद सिकहुला गांव से अपने घर लौट रहे थे। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में मातम छा गया। पुलिस ने मृतक जगदीश कुशवाहा के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना के कारण एनएच-34 पर लगे लंबे जाम को पुलिस ने काफी प्रयास के बाद सुचारु कराया। पुलिस कार चालक और वाहन के संबंध में आगे की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा नेता ने चंदा चोरी की जांच पर उठाए सवाल:धर्मेंद्र कुमार बोले- आरोपी और जांच करने वाले एक ही दल से जुड़े, निष्पक्ष जांच कैसे होगी
    Next Article
    बिहार में भरत तिवारी एनकाउंटर के खिलाफ प्रदर्शन:राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने की जांच की मांग, बोले- क्या अंग्रेजी शासन चल रहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment