Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हमीरपुर में गालीगलौज और पथराव का वीडियो सामने आया:पुरानी रंजिश में मारपीट, चार नामजद पर मुकदमा दर्ज

    3 hours ago

    1

    0

    हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली कस्बे से गाली-गलौज और पथराव का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में लगभग आधा दर्जन लोग एक घर पर हमला करते और अपशब्द कहते दिख रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। यह घटना मौदहा कस्बे में अरतरा चौराहे के पास 16 अप्रैल को हुई थी। कुछ लोगों ने रामप्रसाद के घर पर पहुंचकर गाली-गलौज की और पथराव किया। घर की छत पर मौजूद लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाया था, जो अब सार्वजनिक हुआ है। पीड़ित रामप्रसाद ने बताया कि 16 अप्रैल की शाम करीब 5 बजे वह अपने घर पर मौजूद था। तभी छोटेलाल, सर्वेश उर्फ भोला, रिंकू और रामप्रसाद उर्फ कल्लू समेत कुछ अन्य लोग उसके घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। इस हमले में रामप्रसाद की मां राजकुमारी को भी चोटें आई हैं। पीड़ित के अनुसार, यह हमला पुरानी रंजिश के कारण किया गया था। मौदहा कोतवाली पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर 17 अप्रैल को चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इनमें छोटेलाल, सर्वेश उर्फ भोला, रिंकू और रामप्रसाद उर्फ कल्लू शामिल हैं। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में राप्ती नदी में डूबे 3 दोस्त:मां-बाप बोले- बच्चे जिंदा बाहर आएंगे, 18 घंटे बाद मिली तीनों की लाश, मची चीख पुकार
    Next Article
    सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने नोएडा-मेरठ पर बोले:कहा- बुलडोजर न्यायिक परंपरा नहीं, अधिकारों का हनन होने पर लोग सड़क पर उतरेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment