Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हमीरपुर के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी पर प्रदर्शन:अखिल भारतीय एकता परिषद ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा, चिकित्सकों की तैनाती की मांग की

    16 hours ago

    1

    0

    हमीरपुर में सरकारी अस्पतालों की बदहाली को लेकर बुधवार के दिन अखिल भारतीय एकता परिषद ने विरोध प्रदर्शन किया। संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए जिला अस्पताल समेत सभी सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी और अव्यवस्थाओं को दूर करने की मांग उठाई। अखिल भारतीय एकता परिषद के बैनर तले कलेक्ट्रेट पहुंचे लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि आपात स्थिति में जिला अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों का समुचित इलाज नहीं हो पाता और उन्हें तुरंत कानपुर रेफर कर दिया जाता है। इससे कई मरीज रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं। संगठन की जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष दीपा तिवारी ने कहा कि जिला अस्पताल में डॉक्टरों की भारी कमी है, जिसकी वजह से मरीजों को सही इलाज नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले एक सप्ताह के भीतर तीन मौतें हो चुकी हैं, जिनमें मासूम बच्चे भी शामिल हैं। जिला अस्पताल में आईसीयू होने के बावजूद उस पर ताला पड़ा रहता है और गंभीर मरीजों को इलाज के बजाय रेफर कर दिया जाता है। ज्ञापन देने पहुंचे जय प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि सरकार सरकारी अस्पतालों पर अरबों रुपये खर्च कर रही है, लेकिन इसके बावजूद कई डॉक्टर ड्यूटी में लापरवाही बरत रहे हैं। कुछ डॉक्टर अपने घरों से प्राइवेट प्रैक्टिस कर रहे हैं, जिससे सरकारी अस्पताल केवल रेफर सेंटर बनकर रह गए हैं। उन्होंने मांग की कि सरकारी अस्पतालों में तैनात सभी डॉक्टरों को नियमित रूप से ड्यूटी पर रहने के लिए सख्त निर्देश दिए जाएं और रिक्त पदों पर जल्द नियुक्ति की जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बच्ची से दुष्कर्म-हत्या के विरोध में हाइवे जाम की कोशिश:बिधनू में सुहेलदेव आर्मी सड़क पर उतरी, आरोपियों के घर बुलडोजर चलाने की मांग
    Next Article
    मधुमक्खी हमले में 11 बच्चों समेत 14 श्रद्धालु घायल:भीतरिया काली माता मंदिर में कन्या भोज के दौरान हादसा, तीन गंभीर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment