Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हमारे चैंपियन की दुर्दशा...:ई-रिक्शा में पोल ढोते दिखे गोल्ड मेडलिस्ट देव मीणा, मुंबई में TC ने ट्रेन से उतारा था

    13 hours ago

    1

    0

    रांची में आयोजित एथलेटिक्स फेडरेशन कप में भोपाल के देव कुमार मीणा और कुलदीप कुमार ने 5.45 मीटर की समान छलांग लगाकर मेंस पोल वॉल्ट का नेशनल रिकॉर्ड बनाया। लेकिन, इसके चंद घंटों बाद दोनों को अपने फाइबरग्लास पोल ई-रिक्शा में लादकर होटल ले जाना पड़ा। मंगलवार को देव और कुलदीप की फोटो, जिसमें वे 5 फीट लंबे पोल को ई-रिक्शा में लाद रहे हैं, चर्चा में रही। इस तस्वीर में खिलाड़ियों की दुर्दशा साफ देखी जा सकती है। जबकि, देव और कुलदीप ने स्कॉटलैंड के ग्लासगो में 23 जुलाई से होने जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के लिए क्वालिफाई किया है। पनवेल स्टेशन TC ने ट्रेन से उतार दिया था इसी साल दोनों को ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप से लौटते समय पनवेल स्टेशन पर एक TC ने ट्रेन से उतार दिया था। अफसरों का कहना था कि इतने लंबे पोल बोगी में नहीं ले जाए जा सकते। इस मामले को मध्यप्रदेश के खेल मंत्री विश्वास सारंग ने संज्ञान लिया था और रेलवे से एथलीट को पोल ले जाने की परमीशन दिलाने की बात कही थी। पूरी खबर बेहद नाजुक होते हैं फाइबरग्लास पोल पोल वॉल्ट में इस्तेमाल होने वाले ये विशेष पोल इतने लंबे और संवेदनशील होते हैं कि इन्हें संभालना और एक जगह से दूसरी जगह ले जाना आसान नहीं होता। इसका रखरखाव बड़ी सावधानी से करना पड़ता है। ताकि कोई स्क्रैच या किसी तरह का दवाब न आए। दोनों ने 5.45 मीटर छलांग लगाई, एक को गोल्ड, दूसरे को सिल्वर मिला देव मीणा और कुलदीप कुमार ने एक समान 5.45 मीटर की छलांग लगाई। लेकिन, देव मीणा को गोल्ड और कुलदीप को सिल्वर मिला। क्योंकि, जब दो या उससे ज्यादा एथलीट एक ही समान हाइट पर छलांग मारते हैं तो विजेता उस खिलाड़ी को माना जाता है, जिसने कम प्रयास लिए हो। कौन हैं देव मीणा मध्य प्रदेश के खातेगांव तहसील के छोटे से गांव सिल्फोड़खेड़ा के रहने वाले 19 वर्षीय देव कुमार मीणा भारत के उभरते हुए पोल-वॉल्टर हैं। उन्होंने फरवरी 2025 में उत्तराखंड नेशनल गेम्स में 5.32 मीटर और फिर अप्रैल 2025 में नेशनल फेडरेशन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 5.35 मीटर की छलांग लगाकर अपना ही नेशनल रिकॉर्ड तोड़ा था। ------------------------------------- एथलेटिक्स से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… गुरिंदरवीर 100 मीटर में भारत के सबसे तेज धावक, 10.09 सेकेंड में जीते रांची के बिरसा मुंडा स्टेडियम में शनिवार भारतीय एथलेटिक्स के लिए ऐतिहासिक दिन रहा। पंजाब के 25 साल के स्प्रिंटर गुरिंदरवीर सिंह ने एथलेटिक्स फेडरेशन प्रतियोगिता की पुरुषों की 100 मीटर रेस 10.09 सेकेंड में पूरी की और नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया। यह पहली बार है, जब किसी भारतीय ने 100 मीटर रेस 10.10 सेकेंड से कम समय में पूरी की है। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    IPL का क्वालिफायर-1 आज, बेंगलुरु-गुजरात में मुकाबला:जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंचेगी, धर्मशाला में 80% बारिश के आसार
    Next Article
    विनेश फोगाट के एशियन गेम्स खेलने की गारंटी नहीं:लांग लिस्ट में नाम नहीं, ट्रायल जीतीं तो भी OCA करेगा अंतिम फैसला; हाईकोर्ट से राहत मिली

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment