Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हिमाचल में दो दिन साफ रहेगा मौसम:खिलेगी धूप; 16 अप्रैल को बूंदाबांदी के आसार, सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ

    10 hours ago

    2

    0

    हिमाचल प्रदेश में दो दिन बाद फिर से बारिश-बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार- 16 अप्रैल से फ्रेश वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो रहा है। इसका असर अगले 3 दिन नजर आएगा। 16 अप्रैल को अधिक ऊंचे पहाड़ों पर हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं, जबकि 17 अप्रैल को अधिक ऊंचे व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। 18 और 19 अप्रैल को वेस्टर्न डिस्टरबेंस ज्यादा एक्टिव होगा। इस दिन पूरे प्रदेश में बारिश होगी। 17 से 19 अप्रैल तक आंधी तूफान की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। IMD के मुताबिक- आज और कल पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का अनुमान है। इससे अगले 48 घंटे के दौरान तापमान में भी हल्का उछाल आएगा। मगर 16 अप्रैल के बाद तापमान में दोबारा कमी देखने को मिलेगी। अभी सामान्य से कम चल रहा तापमान प्रदेश के अधिकांश शहरों का न्यूनतम और अधिकतम तापमान अभी भी सामान्य से नीचे चल रहा है। चंबा का अधिकतम तापमान सामान्य से 5.7 डिग्री कम के साथ 27.2 डिग्री, नाहन का नॉर्मल से 3.3 डिग्री कम के साथ 27.9 डिग्री, मंडी का 2.8 डिग्री कम के साथ 29.9 डिग्री सेल्सियस चल रहा है। अप्रैल में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज प्रदेश में इस बार अप्रैल महीने में सामान्य से काफी अधिक बारिश दर्ज की गई है। IMD के मुताबिक- 1 से 13 अप्रैल के बीच जहां सामान्य तौर पर 27 मिलीमीटर बारिश होती है, लेकिन इस बार अब तक 57.9 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की जा चुकी है, जो सामान्य से 114 फीसदी अधिक है। शिमला जिला में सबसे ज्यादा 87.1 मिमी, बिलासपुर में 80.8 मिमी, मंडी में 85.1 मिमी, सोलन में 84.1 मिमी, कांगड़ा में 68.6 मिमी, किन्नौर में 33.3 मिमी, हमीरपुर में 57.7 मिमी, कुल्लू में 62.1 सिरमौर में 56.6 मिमी और लाहौल स्पीति 37.2 मिमी बारिश हो चुकी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लता मंगेशकर-आशा भोसले की याद में बनेगा अस्पताल:भाई हृदयनाथ बोले- पुणे में एशिया का सबसे बड़ा हॉस्पिटल बनाने की कोशिश कर रहे हैं
    Next Article
    चंडीगढ़ में लेडी डॉक्टर ने पहले दिन ही जॉब छोड़ी:बोली- अस्पताल मालिक तय करती मरीज ICU में कब तक रहेगा, मेरे नाम पर गलत काम होता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment