Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हिमाचल में खाई में गिरी बोलेरो गाड़ी, 7 की मौत:मृतकों में एक ही परिवार के 6 लोग शामिल; मुंडन संस्कार से लौटते वक्त हादसा

    7 hours ago

    2

    0

    हिमाचल प्रदेश के चंबा-मसरूंड मार्ग पर सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। इनमें मेहल गांव के एक ही परिवार के छह लोग शामिल हैं, जबकि सातवां मृतक ड्राइवर था। पुलिस ने सभी के शवों को खाई से निकाल कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। सूचना के अनुसार, गाड़ी में सवार सभी लोग काकड़ोथा गांव से मुंडन संस्कार में शामिल होकर बुधवार रात को घर लौट रहे थे। इस दौरान इनकी बोलेरो HP-01C-2581 नंबर गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि सड़क से गाड़ी लगभग 1200 फीट नीचे गिरी। इससे गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। हादसे में इन लोगों की मौत इस हादसे में मेहल गांव के चुनी लाल (65) पुत्र परस राम, देवी लाल (62) पुत्र परस राम, बबली देवी (45) पत्नी मोती राम, मोती राम (45) पुत्र परस राम, अनिता कुमारी (20) पुत्री धर्मसिंह, कुंता देवी (53) पत्नी कर्म सिंह और धरो गांव के मनोहर लाल (34) की मौत हो गई। दो सगे भाई और पति-पत्नी भी शामिल है। आधी रात हुआ हादसा, पुलिस को सुबह मिली सूचना आधी रात में हादसे की वजह से किसी को इसकी भनक नहीं लगी। सुबह के वक्त पुलिस को जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य में जुटी। मगर तब तक सभी लोगों की मौत हो चुकी थी। ह्यूमन चेन बनाकर खाई से शव निकाले पुलिस ने आज सुबह घटनास्थल पर जुटे स्थानीय लोगों की मदद से खाई से शवों को सड़क तक पहुंचाया। इसके लिए लोगों ने ह्यूमन चेन बनाकर सभी शव सड़क तक लाए। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज गया। कुछ देर में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। पुलिस को सुबह मिली सूचना: SP एसपी चंबा विजय कुमार ने 7 लोगों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हादसा लेट नाइट हुआ। मगर पुलिस को सूचना सुबह के वक्त मिली। मृतकों में तीन महिलाएं और चार पुरुष शामिल है। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ICAI CA 2026 फाइनल रिजल्ट जारी:पटियाला के नूर सिंगला ने किया टॉप; 7,931 कैंडिडेट्स ने क्वालीफाई किया, ऐसे देखें रिजल्ट
    Next Article
    विदेशी महिला टूरिस्ट बोली- देवभूमि को कूड़े से मत भरिए:मंदिरों-पर्यटन स्थलों पर कचरा देख भावुक हुई; वीडियो जारी कर सफाई रखने की अपील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment