Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हिमाचल में फिर बदला मौसम:आज 4 जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट, बीते एक सप्ताह में सामान्य से 177% ज्यादा बारिश

    9 hours ago

    1

    0

    हिमाचल प्रदेश में बीते एक सप्ताह के दौरान सामान्य से 177 फीसदी अधिक बादल बरसे है। मौसम विभाग के अनुसार- प्रदेश में 9 से 15 मार्च तक 28.1 मिलीमीटर सामान्य बारिश होती है, लेकिन इस बार 77.9 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई है। ऊना जिला में सामान्य की तुलना में 769 फीसदी अधिक, सोलन में 602 फीसदी, सिरमौर में 535 फीसदी, हमीरपुर में 468 फीसदी, शिमला में 330, कुल्लू में 321 और बिलासपुर में सामान्य से 502 फीसदी अधिक बादल बीते एक सप्ताह में बरसे हैं। पहाड़ों पर इससे जनवरी जैसी ठंड लौट आई है। इस बीच आज फिर से मौसम बदला है। शिमला समेत प्रदेश के ज्यादातर भागों में आज सुबह से ही बादल छाए हुए है। मौसम विभाग ने चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलों में आंधी-तूफान को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी या फिर आसमान में बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है। कल-परसों खिलेगी धूप, 26 मार्च को फिर बारिश राहत की बात यह है कि कल और परसों मौसम साफ रहने की संभावना है। लेकिन 26 मार्च को एक बार फिर मौसम फिर खराब होगा और पूरे प्रदेश में दोबारा बारिश व बर्फबारी का पूर्वानुमान हैं। 27 मार्च को भी कई स्थानों पर हल्की बारिश जारी रह सकती है। नाहन में सामान्य से 6.3 डिग्री कम तापमान बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के तापमान में हल्का उछाल दर्ज किया गया, लेकिन आज फिर से तापमान में गिरावट आने की संभावना है। नाहन का अधिकतम तापमान सामान्य से 6.3 डिग्री कम होकर 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। केलांग में अधिकतम तापमान 2.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.8 डिग्री कम है। कांगड़ा में भी तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री कम रहते हुए 26.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, लाहौल-स्पीति के कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान माइनस 3.1 डिग्री और ताबो में माइनस 0.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रंधावा की पत्नी का 24 घंटे का अल्टीमेटम:मंत्री अरेस्ट करो वर्ना प्रदर्शन, मजीठिया बोले- इस्तीफा गवर्नर को नहीं पहुंचा; सुसाइड का VIDEO सामने आया
    Next Article
    'ताला चाभी' गाने ने इंटरनेट पर मचाई तबाही, महज 3 दिनों में लाखों व्यूज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment