Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हिमाचल में भारी बारिश की चेतावनी:विजिबिलिटी गिरेगी, सतर्क रहने की एडवाइजरी; 5 दिन बाद आ सकता है मानसून

    10 hours ago

    1

    0

    हिमाचल प्रदेश के कई भागों में बीती रात और आज सुबह भारी बारिश हुई। मंडी के मारुतिदेवी में सबसे ज्यादा 63.6 मिमी, बिलासपुर के बरमाणा में 51.4 मिमी, घागस में 50.0 मिमी और शिमला के शिलारू में 33.6 मिमी बारिश हुई। इस बीच मौसम विभाग ने आज दोपहर 12 बजे तक फिर से भारी बारिश की चेतावनी दी। ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, मंडी, शिमला, सोलन व सिरमौर जिला में तेज बारिश के साथ आंधी व तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, किन्नौर और लाहौल स्पीति जिला में यलो अलर्ट की चेतावनी दी गई है। खराब मौसम के दौरान नदी नालों और लैंडस्लाइड संभावित क्षैत्रों में नहीं जाने की एडवाइरी जारी की गई है। इसी तरह, कई जगह विजिबिलिटी कम होगी। इससे वाहन चालकों को गाड़ी चलाने में परेशानी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य अगले छह दिन बारिश जारी रहेगी। खासकर एक जुलाई से चार जुलाई तक प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में भारी बारिश के आसार हैं। 2 व 3 जुलाई को तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट 2 और 3 जुलाई को किन्नौर और लाहौल-स्पीति को छोड़कर प्रदेश के अन्य सभी जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं 4 जुलाई को भी प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में तेज बारिश होने का पूर्वानुमान है। राज्य में रुक-रुक कर रही बारिश के बाद पहाड़ों पर मौसम सुहावना बना हुआ है। इससे देशभर से पहाड़ों पर पहुंच रहे टूरिस्ट सुहावने मौसम का आनंद उठा रहे हैं। हालांकि मैदानी इलाकों में उमस भरी गर्म है। 5 दिन बाद पहुंच सकता है मानसून हिमाचल में दक्षिण-पश्चिम मानसून के पहुंचने का इंतजार बढ़ता जा रहा है। मानसून तय समय से करीब एक सप्ताह पीछे चल रहा है। हालांकि, अभी तक मौसम विभाग ने प्रदेश में मानसून पहुंचने की कोई संभावित तारीख घोषित नहीं की है, लेकिन परिस्थितियां अनुकूल रहीं तो अगले पांच से छह दिन में मानसून राज्य के कुछ हिस्सों में प्रवेश कर सकता है। अभी इन जगह अटका है मानसून मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून इस समय अरब सागर के कुछ हिस्सों से लेकर गुजरात के सूरत, मध्य प्रदेश के इंदौर, झारखंड के डाल्टनगंज, बिहार के मोतीहारी और नेपाल सीमा तक पहुंच चुका है। इसके आगे बढ़ने की रफ्तार फिलहाल धीमी बनी हुई है। देश में दो जुलाई को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। इसके प्रभाव से मानसून के अगले दो-तीन दिनों में आगे बढ़ने की संभावना है। यदि मानसून सामान्य गति से आगे बढ़ा तो हिमाचल में भी जल्द इसकी एंट्री हो सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हिमाचल में पत्नी को दिया तीन तलाक:महिला का आरोप- पति और सास ने प्रताड़ित किया, मारपीट के बाद घर से निकाला
    Next Article
    गदर 3 और पुष्पा 3 सहित इन फिल्मों का तीसरा धमाका तैयार, बॉक्स ऑफिस पर फिर से मचेगा धमाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment