Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हिमाचल बजट: CM-मंत्री-MLA और अफसरों की 50% तक सैलरी डेफर:70 हजार अस्थाई कर्मियों का मानदेय बढ़ाया, 1000 पुलिस कांस्टेबल भर्ती करेगी सरकार

    13 hours ago

    1

    0

    हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज लगभग 4 घंटे 16 मिनट बजट भाषण पढ़ा। सीएम ने 2026-27 के लिए 54,928 करोड़ रुपए का बजट पेश किया। जो कि बीते वित्त वर्ष की तुलना में 3586 करोड़ रुपए कम है। सीएम ने कहा कि केंद्र द्वारा RDG बंद करने से राज्य को हर साल औसत 8105 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। इस वजह से बजट का आकार घटा है। सीएम ने कहा कि RDG बंद होने और तमाम चुनौतियों के बावजूद प्रदेश का विकास रुकने नहीं दिया जाएगा। CM सुक्खू ने माली वित्तीय हालात को देखते हुए अगले छह महीने तक मुख्यमंत्री का मासिक वेतन 50 प्रतिशत, डिप्टी सीएम- मंत्रियों का 30 प्रतिशत और विधायकों का 20 प्रतिशत अगले छह महीने डेफर करने की घोषणा की। सीएम ने कहा कि चीफ सेक्रेटरी, एसीएस, सेक्रेटरी, डीजीपी, एडीजी, एसपी रेंक के अफसरों के अलावा न्यायिक अधिकारियों की सैलरी भी डेफर की जाएगी। उन्होंने कहा कि जब आर्थिक स्थिति ठीक होगी तब यह राशि लौटा दी जाएगी। सीएम सुक्खू ने अपने बजट भाषण में राज्य के लगभग 70 हजार अस्थाई कर्मचारियों के मानदेय में 300 से 1000 रुपए बढ़ौतरी का ऐलान किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    US-Iran War: जंग में आएगा नया मोड़, ईरान युद्ध में ब्रिटेन अमेरिका के साथ तो रूस ने खुलकर किया तेहरान का सपोर्ट; पुतिन ने ऐसा क्या कह दिया?
    Next Article
    'धुरंधर 2' में कौन है असली मास्टरमाइंड? 'बड़े साहब' का खुलासा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment