Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ‘हम टिकट मांगने वाले नहीं, देने वाले हैं’:चौरी चौरा विधायक सरवन निषाद बोले- 350 सड़कें गांव से लेकर मुख्यालय तक बनवाया

    2 hours ago

    2

    0

    निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री डा. संजय निषाद के छोटे बेटे ई. सरवन निषाद चौरी चौरा से भाजपा विधायक हैं। सिंबल भाजपा का था लेकिन टिकट निषाद पार्टी के कोटे से मिला था। अपने 4 साल के कार्यकाल से काफी संतुष्ट हैं। बताते हैं कि लगभग सभी बड़े काम पूरे कर लिए हैं, जो कुछ बचा है, अगले एक साल में हो जाएगा। 2027 के चुनाव में टिकट को लेकर कोई संशय नहीं। वह बेबाकी से कहते हैं कि हमलोग टिकट मांगने वाले नहीं, देने वाले हैं। दैनिक भास्कर ने उनके 4 साल के कार्यकाल को लेकर विशेष बातचीत की। सवाल : पिछले 4 साल के अपने कामकाज को आप 10 में से कितने नंबर देंगे? जवाब : एक ऐतिहासिक क्रांतिकारी धरती चौरी चौरा है। देश का कोई ऐसा स्कूल नहीं होगा, जहां इतिहास के पन्नों में चौरी चौरा को न पढ़ाया जाता हो। पहले यह केवल इतिहास के पन्नों में ही था,विकास के पन्नों में जगह नहीं मिली थी। जनता ने मुझे आशीर्वाद दिया ओर एक वकील के रूप में सदन में भेजा। मैं पूरी ईमानदारी से जनता की वकालत कर रहा हूं। लगातार जनता की सेवा में तत्पर हूं। इन 4 सालों में अंतिम पायदान के व्यक्ति तक नेता नहीं, बेटा बनकर पहुंचा हूं और एक वकील बनकर उनकी समस्या का समाधान कराने की कोशिश की है। जहां तक नंबर देने की बात है तो यह जनता तय करेगी। मैं तो जनता का सेवक हूं। मुख्यमंत्री जी के आशीर्वाद से इतना विकास हुआ है कि जनता चिल्लाकर योगी, मोदी और डा. संजय निषाद का ही नाम ले रही है। सवाल : सबसे बड़ा काम आपने कौन सा कराया? जवाब : हमारा क्षेत्र कछार क्षेत्र है। यानी नदियों के किनारे बसा हुआ क्षेत्र है। जब मैं चुनाव में आया तो बंधे की स्थिति अच्छी नहीं थी। बाढृग्रस्त इलाका होने के नाते सड़कें काफी खराब थीं। मैंने जनता से वादा किया और उसे पूरा करके दिखाया। उनके दरवाजे तक पहुंचा। सड़क व बंधे आज काफी बेहतर हो चुके हैं। किसानों के लिए कई जगह पुलिया का निर्माण कराया। करौता सहित कई गांवों में एक ही फसल होती थी। वहां पुलिया का निर्माण कराया। जिससे जल निकासी हो रही है। इधर गोबड़ौर से नई बाजार की सड़क बनवाई। सोनबरसा की सड़क कैसी थी, आज चमचमाती सड़क है। सदना में 40 साल तक लोग इंतजार किए कि बगल के खेत से हम खेतीबारी कर सकें। एक बेटे के रूप में वहां पहुंचकर हमने पीपा पुल बनाया। जहां लोग 2 घंटे में जाते थे, वहं 5 मिनट में पहुंच जा रहे हैं। अब बांसगांव के लोग भी वहां से जाते हैं। स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी काफी काम हुआ। बरही सीएचसी में नया भवन बनवाया। सवाल : ऐसा कौन सा काम है जिसे आप नहीं करा पाएं? जवाब : मैं लगभग 350 सड़कें, ग्राम सभा से लेकर मुख्यालय तक बनवा चुका हूं। हर गांव में मैंने पत्थर लगवाया। कुछ काम बचा है, वह एक साल में हो जाएगा। सारे बड़े काम मैंने पूरे कर दिए हैं। नई बाजार में जलभराव की समस्या थी। वहां धान की रोपाई करके विरोध जताते थे। मैं पेशे से सिविल इंजीनियर हूं, इसलिए इस समस्या का समाधान जानता हूं। वहां मैंने प्रपोजल बनकर इस समस्या को दूर कराया। सवाल : शहीद स्मारक को लेकर कोई योजना है? जवाब : हमारा सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमृत महोत्सव की शुरूआत चौरी चौरा का नाम लेकर की थी। इसे भव्य बनाने का मॉडल तेयार करा दिया। एक बड़ा झंडा लग रहा है। सुबह-सुबह लोगों के व्यायाम के लिए जिम की व्यवस्था कर रहे हैं। प्रस्ताव जा चुका है। बंधन योजना के तहत काम जल्द शुरू होगा। सवाल : इस बार क्या फिर आप टिकट के दावेदार है? जवाब : देखिए! हम लोग गठबंधन के साथी हैं। हम टिकट मांगने वाले नहीं, टिकट देने वाले हैं। कभी त्रेता युग में भगवान राम व निषादराज का मिलन हुआ था तो दुनिया में एक परिवर्तन आया था और एक संदेश गया था। यह जो परिवर्तन की लहर इस समय दिख रही है वो एक बार पुन: उसी त्रेता युग की याद दिला रही है। भगवान राम और निषाद राज यानी योगी, मोदी और डा. संजय निषाद की जोड़ी बन गई है। इसी से परिवर्तन आ रहा है। सवाल : तो क्या आपको इस बार टिकट मिलेगा? जवाब : मैं फिर वही बात दोहराउंगा कि हम लोग टिकट मांगने वाले नहीं हैं, हम टिकट देने वाले हैं। सवाल : निषाद जाति के कुछ नेता भी दावेदारी करते हैं, क्या फर्क पड़ेगा? जवाब : हम लोग जनता के सेवक हैं। हमारा काम जन-जन तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान करना है। पूरे प्रदेश में मछुआ समाज को समस्या आती है तो वह डा. संजय निषाद, सरवन, प्रवीण और अमित निषाद को पुकारता है। हम वहां पहुंचते हैं और उनकी समस्या का समाधान कराते हैं। मछुआरों की उम्मीद हमी से है। हम जन-जन के दिलों में बस चुके हैं। सेवा का अवसर मिला है तो सेवा कर रहे हैं। सवाल : 2027 में जब आप चुनाव मैदान में होंगे तो किससे टक्कर होगी? जवाब : इसका जवाब तो जनता बखूबी देगी। अगर कोई चेहरा रहता तो अब तक दिखता तो। आप जनता से पूछिए, जनता खुद ही बेहतर रूप में इसका जवाब देगी। आज के समय में हमारे सामने टक्कर में कोई नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा यमुना सिटी में बढ़ी आवंटन दर लागू:सभी प्रकार की संपत्तियों पर 3.58% की बढ़ोतरी, एयरपोर्ट और फिल्म सिटी वजह
    Next Article
    गाजियाबाद में टेम्प्रेचर 20°C:तेज धूप निकली, 6 किमी की स्पीड हवा से बह रही, रात में हुई थी बारिश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment