Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हजरतगंज-गोमती नगर में बूंदाबांदी; सरोजनी नगर में तेज बौछार:लखनऊ में दिन में अंधेरा छाया, आंधी; गरज-चमक का अलर्ट

    13 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में शाम साढ़े पांच बजे के बाद बारिश शुरू हुई। हजरतगंज-गोमती नगर में बूंदाबांदी हो रही है। सरोजनी नगर में तेज बौछार पड़ रही है। मौसम विभाग ने 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा। इस दौरान 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की भी संभावना है। शुक्रवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री रहा। यह सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री रहा। यह सामान्य से 4.9 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इसके चलते वार्म नाइट जैसी स्थिति बनी रही। अधिकतम आर्द्रता 68 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 31 फीसदी दर्ज की गई। बारिश की 4 तस्वीरें देखिए… सुबह से यलो जोन में AQI लखनऊ में सुबह से 6 मॉनिटरिंग स्टेशनों का औसत उपाय गुणवत्ता सूचकांक (AQI) मध्यम श्रेणी के साथ यलो जोन में दर्ज किया गया है। सबसे खराब स्थिति तालकटोरा औद्योगिक क्षेत्र की है। यहां पर AQI का लेवल 188 रहा। अलीगंज 144, लालबाग 140, गोमतीनगर 128, अंबेडकर यूनिवर्सिटी 108 और कुकरैल का AQI 101 के साथ में मध्यम श्रेणी यलो जोन में रहा। वहीं, शुक्रवार शाम 4 बजे केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, लखनऊ का AQI 96 के साथ में संतोष जनक श्रेणी में रहा। आंधी-बारिश से बदलेगा मौसम मौसम विभाग का कहना है कि अफगानिस्तान और पाकिस्तान के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ की वजह से प्रदेश के कई हिस्सों में बेमौसम बारिश और आंधी का दौर शुरू हो गया है। अगले कुछ दिनों के लिए महत्वपूर्ण चेतावनी जारी की गई है। आज पूरे प्रदेश में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जो कहीं-कहीं 70 किमी तक पहुंच सकती हैं। इस दौरान गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि और हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। इससे तापमान में 2 से 4 डिग्री की और गिरावट आएगी। 5 अप्रैल से मौसम में सुधार होना शुरू होगा। 06 अप्रैल को मौसम पूरी तरह सामान्य रहेगा और धूप निकलने से तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि इसके बाद 7 से 09 अप्रैल के बीच एक और नया पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देगा। इसके प्रभाव से प्रदेश में एक बार फिर आंधी-तूफान और बारिश का दौर शुरू होगा, जिससे पारे में 3 से 5 डिग्री तक की भारी गिरावट आ सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या तमसा नदी पर 11.30 करोड़ का पुल बनेगा:विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान ने किया भूमि पूजन, 15 हजार को लाभ
    Next Article
    डीएम ने रबी फसल की क्रॉप कटिंग कराई:उत्पादकता आकलन के लिए राजस्व-कृषि विभाग की टीम रही मौजूद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment