Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाईटेंशन लाइन टूटी, डंपर खलासी की जिंदा जलकर मौत:कासगंज के सहावर-शहबाजपुर मार्ग पर हुआ हादसा, ड्राइवर झुलसा

    2 hours ago

    1

    0

    कासगंज जनपद के सहावर-शहबाजपुर मार्ग पर बोदर के पास शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे दर्दनाक हादसा हो गया जब 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन टूटकर एक डंपर पर गिर गई। हादसे में डंपर के कंडक्टर की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि ड्राइवर गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। जानकारी के अनुसार आरजे 05 जीसी 0200 नंबर का डंपर बदरफुट लेकर लाला ईंट भट्टा के पास पहुंचा था। बदरफुट खाली करने के बाद जैसे ही चालक ने डंपर को आगे बढ़ाया, तभी ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन अचानक टूटकर वाहन पर गिर गई। तार गिरते ही डंपर में करंट दौड़ गया और कुछ ही क्षणों में उसमें आग लग गई। ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान, कंडक्टर फंसा रह गया हादसे के दौरान ड्राइवर ने किसी तरह डंपर से कूदकर अपनी जान बचा ली, लेकिन वह गंभीर रूप से झुलस गया। वहीं कंडक्टर डंपर के भीतर ही फंसा रह गया और आग की लपटों में घिरकर उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भयावह था कि कंडक्टर का शव पूरी तरह जलकर राख हो गया। पुलिस जांच में जुटी, परिजनों को दी सूचना सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कासगंज भेज दिया। घायल ड्राइवर की पहचान एटा के जलेसर निवासी वीरेश कुमार के रूप में हुई है, जबकि मृतक कंडक्टर आरिफ पटवारी नगला रामपुर का निवासी बताया गया है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। ग्रामीणों में आक्रोश, बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में कई जगह बिजली के तार नीचे लटके हुए हैं, जिससे लगातार हादसों का खतरा बना रहता है। लोगों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर सवाल उठाते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और जर्जर बिजली लाइनों को दुरुस्त कराने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में कार में लगी आग:ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान, शार्ट सर्किट से हादसे का अंदेशा
    Next Article
    नोएडा में 299 श्रमिकों को छोड़ा गया:शांतिभंग में भेजा गया था जेल, पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment