Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाईटेंशन लाइन टूटी, डंपर कंडक्टर की जिंदा जलकर मौत:कासगंज के सहावर-शहबाजपुर मार्ग पर हुआ हादसा, ड्राइवर झुलसा

    2 hours ago

    1

    0

    कासगंज जनपद के सहावर और शहबाजपुर मार्ग पर बोदर के पास लाला ईंट भट्टा के निकट एक डंपर पर 11000 वोल्ट की बिजली का तार टूटकर गिर गया। इस हादसे में डंपर के कंडक्टर की मौके पर ही जलकर मौत हो गई, जबकि ड्राइवर गंभीर रूप से झुलस गया। जानकारी के अनुसार, आरजे 05 जीसी 0200 नंबर का यह डंपर बदरफुट लेकर आया था। बदरफुट उतारने के बाद जैसे ही ड्राइवर ने डंपर को आगे बढ़ाया, उसके ऊपर से गुजर रहा 11000 वोल्ट की लाइन का तार टूटकर डंपर पर आ गिरा। इससे डंपर में करंट दौड़ गया और उसमें आग लग गई। ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन वह झुलस गया। कंडक्टर डंपर में ही फंसा रह गया और आग की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि कंडक्टर का शव पूरी तरह से जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। पुलिस ने कंडक्टर के शव को पोस्टमार्टम के लिए कासगंज भिजवाया। ड्राइवर की पहचान एटा के जलेसर निवासी वीरेश कुमार के रूप में हुई है, जबकि मृतक कंडक्टर आरिफ पटवारी नगला रामपुर का रहने वाला बताया गया है। कंडक्टर के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है, हालांकि वे अभी तक मौके पर नहीं पहुंचे हैं। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि क्षेत्र में कई स्थानों पर बिजली के तार बहुत नीचे लटके हुए हैं, जिसके कारण आए दिन ऐसे हादसे होते रहते हैं। ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत:तिलक समारोह में जाते समय बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    नेपाल में महंगा ईंधन, भारतीय सीमा पर असर:महराजगंज के नौतनवा के पेट्रोल पंपों पर भीड़, प्रशासन ने तय की सीमा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment