Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Goa में Congress और GFP ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन वार्ता शुरू की

    5 hours ago

    1

    0

    कांग्रेस और गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी)ने अगले साल होने वाले गोवा विधानसभा चुनावों के लिए गठबंधन को लेकर रविवार को बातचीत शुरू की। दोनों दलों ने 2022 का गोवा विधानसभा चुनाव गठबंधन में लड़ा था और 40 सदस्यीय सदन में 12 सीट जीती थीं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 20 सीट के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी और उसने सरकार बनाई।दोनों दलों के नेताओं ने बताया कि यहां हुई बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के गोवा मामलों के प्रभारी माणिकराव ठाकरे और जीएफपी के अध्यक्ष विजय सरदेसाई शामिल हुए। उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान मुख्य रूप से सीट के बंटवारे और राज्य के मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा की गई। ठाकरे ने कहा, ‘‘सकारात्मक माहौल में बातचीत हुई।दोनों पक्ष बातचीत जारी रखने पर सहमत हुए हैं।’’ उन्होंने बताया कि बैठक में विधानसभा की छह सीट के लिए जीएफपी की कथित मांग पर कोई चर्चा नहीं हुई। ठाकरे ने बताया कि दोनों दलों के नेता जल्द ही दोबारा मुलाकात करेंगे, और इस बार कांग्रेस अध्यक्ष की मौजूदगी में बातचीत को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि कांग्रेस ने ‘रिवोल्यूशनरी गोअन्स पार्टी’ (आरजीपी) के साथ दो दौर की बातचीत की है और चुनावों से पहले विपक्षी दलों को एकजुट करने की कोशिशों के तहत एक और बैठक तय की गई है।सरदेसाई ने कांग्रेस के साथ बातचीत सकरात्मक होने का दावा करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) और अन्य दलों से भी अपील की कि वे 2027 के चुनावों में भाजपा को हराने के लिए एक साझा मंच पर एकजुट हों।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Kota की दूध डेयरी में गैस रिसाव से लगी आग, 19 वर्षीय कर्मचारी की जलकर मौत
    Next Article
    Birbhum में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया सिपाही पर गोली चलाने का आरोपी रतन शेख

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment