Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घाटमपुर में देवर ने भाभी से किया दुष्कर्म:शादी का वादा कर 11 माह बनाए संबंध, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

    5 hours ago

    1

    0

    घाटमपुर के रेउना में शादी का वादा कर देवर ने भाभी से शारीरिक संबंध बनाए, जब भाभी ने शादी करने की बात कही तो युवक मुकर गया। भाभी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी देवर को बुधवार दोपहर गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेशकर जेल भेज दिया है। पुलिस घटना की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है। रेउना थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली भाभी ने रेउना थाने पहुंचकर दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि उसका पति मानसिक विक्षिप्त है। इस दौरान देवर ने शादी का वादा करके उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। जब भाभी ने देवर से शादी करने की बात कही तो देवर मुकर गया, इसके बाद भाभी ने थाने पहुंचकर देवर के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने भाभी की तहरीर पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी देवर की तलाश शुरू की थी, पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि आरोपी देवर घुघुवा पुल के पास भागने की फिराक में है। सूचना मिलते रेउना थाना प्रभारी अनुज राजपूत मौके पर पहुंचे और आरोपी युवक को बुधवार दोपहर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेशकर जेल भेजा गया है। रेउना थाना प्रभारी अनुज राजपूत ने बताया कि आरोपी देवर मौके से भाग निकला था। आरोपी युवक को बुधवार दोपहर घुघुवा पुल से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेशकर जेल भेजा गया है। घटना की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:कमरें में छत के कुंडे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला शव
    Next Article
    उन्नाव में सेल्समैन से मारपीट, दुकान में तोड़फोड़, VIDEO:सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़ा, फुटेज से आरोपियों की तलाश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment