Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घाटमपुर में 'मेड़ पर न्याय' अभियान से विवादों का निपटारा:SDM अविचल प्रताप सिंह किसानों को दे रहे त्वरित समाधान

    1 hour ago

    1

    0

    घाटमपुर तहसील प्रशासन ने भूमि विवादों के त्वरित निस्तारण के लिए 'मेड़ पर न्याय' पहल शुरू की है। इस अभियान के तहत अधिकारी गांवों में पहुंचकर खेत की मेड़ पर ही विवादों का समाधान कर रहे हैं, जिससे वादकारियों को भीषण गर्मी के बीच राहत मिल रही है। उपजिलाधिकारी अविचल प्रताप सिंह इस पहल के तहत लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर रहे हैं। उनका उद्देश्य भूमि विवादों के निपटारे को आसान और पारदर्शी बनाना है। हाल ही में उन्होंने गिरसी, हथेही, गुछूपुर और स्योंदी सहित लगभग आधा दर्जन गांवों का दौरा किया और कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया। उपजिलाधिकारी ने राजस्व टीम को निर्देश दिए हैं कि वे नियमित रूप से क्षेत्र में मौजूद रहकर आम लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर ही निपटारा करें। तहसीलदार अंकिता पाठक और नायब तहसीलदार (खास व पश्चिमी) भी लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर फार्मर रजिस्ट्री और भूमि विवादों से जुड़े मामलों का त्वरित समाधान सुनिश्चित कर रहे हैं। उपजिलाधिकारी अविचल प्रताप सिंह के अनुसार, "मेड़ पर न्याय" एक सरल और प्रभावी पहल है, जो ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष रूप से सफल साबित हो रही है। इससे कम जागरूक ग्रामीणों को भी आसानी से समझ में आने वाला, पारदर्शी और त्वरित न्याय मिल रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लोहिया अस्पताल में 7 महीने के बच्चे की मौत:इलाज में लापरवाही का आरोप, परिजनों ने बुलाई पुलिस, डॉक्टर बोले- गंभीर हालत में किया था रेफर
    Next Article
    कोर्ट के स्थगनादेश के बावजूद बेदखली का प्रयास:जमानियां पुलिस पर आरोप, अपर जिला जज ने थाना प्रभारी से मांगा जवाब

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment