Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घरेलू हिंसा में फंसे PWD अधिकारी की CM से शिकायत:कर्मचारी संघ का आरोप अवैध संगठन चलाने वाला ये अधिकारी 22 सालों से लखनऊ मुख्यालय में जमा

    2 hours ago

    1

    0

    लोक निर्माण विभाग में तैनात प्रधान सहायक मनीष कुमार शुक्ला दोहरी मुसीबत में फंसते नजर आ रहे हैं। एक तरफ उनकी पत्नी ने घरेलू हिंसा की शिकायत की है। एक वीडियो जारी कर उन पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। वहीं, कर्मचारी संघों ने भी उनके खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सीएम और प्रमुख अभियंता को पत्र लिखकर अवैध संगठन चलाने का आरोप लगाया है। संघों ने उनकी लखनऊ से बाहर ट्रांसफर की मांग की है। पहले मनीष पर पत्नी के आरोपों को जान लेते हैं विकास नगर निवासी हिना शुक्ला ने गोमती थाने में 26 मार्च को एक शिकायत दर्ज कराई है। इस शिकायत में उन्होंने लिखा है कि उनके पति मनीष शुक्ला पिछले तीन साल से उन्हें पीट रहे हैं। सितंबर 2024 में इतनी बुरी तरह से मारपीट की गई थी कि उनका हाथ टूट गया था। अब वे जान से मारने का लगातार प्रयास कर रहे हैं। जब भी वह घर से बाहर निकलती हैं तो कार से पीछा करके कुचलने की कोशिश करते हैं। इस डर से उनका घर से निकलना बंद हो गया है। पिता कैंसर पीड़ित हैं। उनका इलाज तक दहशत के चलते नहीं करा पा रही हैं। हिना शुक्ला आगे लिखती हैं कि मनीष शुक्ला लालची स्वभाव के हैं, उसके पिता की संपत्ति हड़पने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने एक शिकायत पीडब्ल्यूडी विभाग और सीएम को भी भेजी है। इसमें पति की लखनऊ से बाहर ट्रांसफर की मांग की है। अंदेशा जताया है कि लखनऊ में उनके पति रहे तो वे कभी भी जान से मार सकते हैं। पूर्व की शिकायतों पर भी कुछ नहीं हुआ हिना शुक्ला के मुताबिक उन्होंने जनवरी और फरवरी में भी शिकायतें दी थीं, लेकिन गोमती नगर की पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले को दबा दिया। विभागीय जांच समिति भी गठित हुई थी, पर उस मामले में भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। हिना शुक्ला ने सीएम योगी आदित्यनाथ से भी शिकायत की है। लिखा है कि मनीष पत्रकारपुरम में किसी दूसरे के नाम पर एक पैथोलॉजी लैब भी खोल रखा है। वह ठेकेदारों के टेंडर पास करवाता है। वह कैंसर पीड़ित पिता के पास रहने को मजबूर है। गुजारा भत्ता भी नहीं देता। कोर्ट में गुजारा भत्ता की प्रार्थना दी, तब से जान से मारने की कोशिश कर रहा है। कर्मचारी संघ ने भी खोला मोर्चा मनीष शुक्ला और उनके साथी रामलखन के खिलाफ यूपी पीडब्ल्यूडी सर्किल ऑफिस मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन ने भी मोर्चा खोल दिया है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने दोनों पर अवैध सेवा संगठन चलाने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत सीएम योगी आदित्यनाथ, प्रमुख अभियंता (विकास) और प्रमुख अभियंता (परिकल्पना एवं नियोजन) से भी की है। ये भी आरोप लगाया कि दोनों सरकारी कमरे को कब्जा कर अवैध संघ चला रहे हैं। जबकि इनका संघ शासन द्वारा मान्यता प्राप्त भी नहीं है। 22 सालों से मुख्यालय पर जमे संघ ने ये भी आरोप लगाया है कि इस व्यक्ति ने अपनी पत्नी के हाथ तोड़ दिए। पिछले साल मुख्यालय पर तैनात अधिशासी अभियंता उमाकांत पांडेय पर जानलेवा हमला किया गया था। इसकी जांच और निलंबन कर मुख्यालय से बाहर भेजने की संस्तुति भी हुई थी। पिछले 22 सालों से मनीष शुक्ला मुख्यालय पर जमे हैं। आरोप लगाया कि इस दौरान उन्होंने करोड़ों का भ्रष्टाचार किया है। रामलखन को लेकर सजायाफ्ता मुजरिम होने का दावा किया है। संघ ने तत्काल दोनों के ट्रांसफर की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमावस्या पर तिनथानी मंदिर में दर्शन कर परिवार सहित लौट रहे थे पार्षद, कार बनी डेथ चैंबर, मासूम समेत 6 की मौत
    Next Article
    गोरखपुर के आलोक निषाद का अंडर-17 टीम में चयन:थाईलैंड के मैत्री मैच में प्रथम गोलकीपर के रूप में खेलेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment