Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घर में झांकने पर बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या:सिद्धार्थनगर में बचाने आए पत्नी और बेटे को भी पीटा, महिला समेत तीन गिरफ्तार

    4 hours ago

    1

    0

    सिद्धार्थनगर में घर में झांकने को लेकर हुए विवाद में बुजुर्ग की लाठी-डंडे और राड से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। उसको बचाने आए बेटे और पत्नी को भी पीटा। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को लेकर परिजन फौरन स्थानीय पीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम को भेज दिया। मृतक के बेटे की तहरीर के आधार पर महिला समेत तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, एडिशनल एसपी प्रशान्त कुमार प्रसाद ने कहा कि दो पक्षों में हुई मारपीट में एक बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करके तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। यह पूरा मामला खेसरहा थाना क्षेत्र के मदुवापुर गांव का है। मृतक की पहचान आत्मा (65) पुत्र शिवपूजन के रूप में हुई है। मृतक और आरोपी बाल गोविंद () पुत्र रामेश्वर का मकान सता हुआ है। मृतक के 18 वर्षीय बेटा शशि कपूर ने बताया कि रविवार की रात में बाल गोविंद आरोपी पक्ष ने में रविवार रात दो पक्षों के बीच हुआ विवाद हिंसक हो गया। मारपीट में आत्मा (पुत्र शिवपूजन) की मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी आत्मा का गांव के ही बाल गोविंद (पुत्र रामेश्वर) पक्ष से घर में झांकने को लेकर विवाद हो गया। शनिवार रात करीब 9 से 10 बजे के बीच कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। घटना में आत्मा, उनकी पत्नी संगीता और पुत्र प्रकाश, कुलदीप, लवकुश व समर घायल हो गए। घटना के बाद परिजन सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खेसरहा ले गए, जहां प्रभारी चिकित्सक डॉ. सुजीत पांडे ने आत्मा को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का उपचार जारी है। सूचना पर चौकी प्रभारी सकारपार विजय सिंह और थाना प्रभारी खेसरहा अनूप मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में ओवरटाइम और संडे को काम पर दोगुना भुगतान:श्रमिकों के लिए बनाया गया कंट्रोल रूम, यौन उत्पीड़न के लिए प्रत्येक इकाई में समिति
    Next Article
    आजीविका क्लस्टर घोटाला, अध्यक्ष ने किया चेक चोरी का खुलासा:पूर्व बैंक मैनेजर, क्लस्टर मैनेजर समेत 10 पर गबन का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment