Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घर में फंदे से लटकता मिला युवक का शव:भाई की बॉडी देखकर चीख पड़ी बहन, सुसाइड के कारण का लगा रही पता

    19 hours ago

    1

    0

    बहराइच जिले के पयागपुर इलाके में एक 25 वर्षीय युवक का शव उसके घर में फंदे से लटकता मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। यह घटना पयागपुर थाना क्षेत्र के पील खाना मोहल्ले की है। मृतक की पहचान बरसाती के 25 वर्षीय पुत्र दीपू के रूप में हुई है। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे तक जब दीपू अपने कमरे से बाहर नहीं आया, तो उसकी बहन उसे देखने गई। खिड़की के पास पहुंचने पर बहन ने दीपू को कमरे में फंदे से लटकता देखा। उसने तुरंत शोर मचाया, जिसके बाद परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने दीपू को फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने घटना की जानकारी पयागपुर थाने को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पयागपुर थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा और आगे की आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ग्वालियर में भीषण सड़क हादसा, 5 की मौत:मेरठ की आंगनवाड़ी कार्यकत्री, बेटी-दामाद समेत परिवार के सदस्य शामिल
    Next Article
    टोंस नदी पर पुल बनवाने का सपना:मुहम्मदाबाद के सपा विधायक राजेंद्र कुमार बोले- काम को पूरे 10 नंबर दूंगा, 2027 में भारी मतों से जीतूंगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment