Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोवंश संरक्षण पर यूपी गो-सेवा आयोग उपाध्यक्ष के कड़े निर्देश:सुल्तानपुर में बोले, गो-तस्करों पर होगी सख्त कार्रवाई

    3 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश कुमार शुक्ला सोमवार को सुल्तानपुर पहुंचे। उन्होंने कलेक्ट्रेट में एक प्रेस वार्ता के दौरान गोवंश के संरक्षण और तस्करी को रोकने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गोवंश की सुरक्षा को लेकर अत्यंत गंभीर है। शुक्ला ने गो-हत्या रोकने के लिए चल रहे धार्मिक और सामाजिक अभियानों को आयोग की ओर से पूर्ण नैतिक समर्थन देने की बात कही। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिस तरह प्रदेश में हत्या और लूट जैसे अपराधों पर लगाम कसी गई है, उसी तरह गोवंश की सुरक्षा के लिए भी सरकार पूरी तरह कटिबद्ध है। कानून का उल्लंघन करने वालों के साथ कोई नरमी नहीं बरती जाएगी। भीषण गर्मी को देखते हुए उपाध्यक्ष ने अधिकारियों को गोशालाओं में गोवंश को लू और धूप से बचाने के लिए उचित प्रबंध करने के निर्देश दिए। इसमें छप्परों के नीचे पुआल या थर्माकोल की व्यवस्था करने के साथ-साथ शुद्ध पेयजल और हरे चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है। सुल्तानपुर के कूरेभार, मोतिगरपुर और अखंडनगर जैसे विभिन्न क्षेत्रों में गो-तस्करी की घटनाओं पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने 'गो-वध अधिनियम 1955' (संशोधित 2020) का उल्लेख किया। इसके तहत दोषियों के लिए 10 साल की सजा और 5 लाख रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है। उन्होंने किसी भी प्रकार की प्रशासनिक मिलीभगत से इनकार करते हुए कहा कि पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय हैं। विभिन्न जनपदों में अपराधियों के खिलाफ मुठभेड़ और कठोर दंडात्मक कार्रवाइयां इसका प्रमाण हैं। शुक्ला ने आम जनता से अपील की कि यदि उनके पास गो-तस्करी या गोवंश के प्रति क्रूरता करने वाले किसी भी गिरोह या व्यक्ति की जानकारी हो, तो वे प्रशासन को सूचित करें ताकि सख्त कार्रवाई की जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर का पहला 6 लेन फ्लाईओवर लगभग पूरा, VIDEO:देवरिया बाइपास फोर लेन पर काम तेज, जल्द सीएम देंगे सौगात
    Next Article
    मेरठ नगर निगम की बोर्ड बैठक में हंगामा:10 मिनट में बजट पास कर बैठक खत्म, जतना के मुद्दों पर बात न होने पर AIMIM के पार्षदों का वॉकआउट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment