Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गौतमबुद्धनगर में एसीपी स्तर पर अफसरों के ट्रांसफर:शकील मोहम्मद को एसीपी यातायात बनाया गया, जितेन्द्र कुमार सिंह को सेंट्रल नोएडा की जिम्मेदारी

    14 hours ago

    1

    0

    नोएडा पुलिस कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) स्तर पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की ओर से जारी आदेश में कई अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। जितेन्द्र कुमार सिंह को मिली सेंट्रल नोएडा की जिम्मेदारी जारी आदेश के अनुसार दादरी के सहायक पुलिस आयुक्त एवं थाना प्रभारी रहे जितेन्द्र कुमार सिंह को अब सहायक पुलिस आयुक्त द्वितीय सेंट्रल नोएडा बनाया गया है। वहीं पवन कुमार को एसीपी द्वितीय सेंट्रल नोएडा से हटाकर एसीपी यातायात ग्रेटर नोएडा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अपराध शाखा और ट्रैफिक विभाग में भी बदलाव अपराध शाखा में तैनात अनिल कुमार पाण्डेय को एसीपी द्वितीय नोएडा नियुक्त किया गया है। वहीं शकील मोहम्मद को यातायात नोएडा/सेक्टर नोएडा/ग्रेटर नोएडा से स्थानांतरित कर एसीपी यातायात नोएडा एवं प्रोटोकॉल का प्रभार दिया गया है। उमेश यादव और राधारमन सिंह को नई जिम्मेदारी मुख्यालय से संबद्ध उमेश यादव को एसीपी यातायात सेंट्रल नोएडा बनाया गया है। इसके अलावा राधारमन सिंह को एसीपी प्रथम ग्रेटर नोएडा के साथ-साथ एसीपी अपराध का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। तत्काल प्रभाव से लागू होंगे आदेश पुलिस कमिश्नरेट की ओर से स्पष्ट किया गया है कि सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू माने जाएंगे। नए आदेश के बाद अधिकारियों को जल्द कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा नगर निगम में गेट पर चढ़कर कांग्रेस का हंगामा:भाजपा और कांग्रेसी आए आमने-सामने, मेयर बोली- हमले की नियत से आए थे
    Next Article
    मेरठ में गांव वालों ने कमिश्नर ऑफिस घेरा:अपर नगर आयुक्त से बोले- नगर निगम अब 'नरक निगम' है, हर तरफ जलभराव और गंदगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment