Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गौशाला में घुसे तेंदुए ने बछड़े पर हमला किया:हरदोई के अंबारी गांव में दहशत, नाइट विजन कैमरे लगाए गए

    2 hours ago

    1

    0

    हरदोई के पिहानी ब्लॉक के अंबारी गांव में तेंदुए के घुसने से दहशत फैल गई है। तेंदुए ने एक गौशाला में घुसकर बछड़े पर हमला किया, जिससे गांव में भय का माहौल है। वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने के लिए अलर्ट मोड पर है और उसकी गतिविधियों पर नजर रख रही है। वन विभाग के अनुसार, मंगलवार को तेंदुए ने अंबारी गांव की एक गौशाला में गाय के बछड़े पर हमला किया था। इससे दो दिन पहले, तेंदुए ने एक ग्रामीण पर भी हमला किया था, जिससे ग्रामीण घायल हो गया था। घटना की जानकारी मिलते ही उप प्रभागीय वन अधिकारी अर्चना रावत, क्षेत्रीय वन अधिकारी पिहानी नीलम मौर्या, उप क्षेत्रीय वन अधिकारी पिहानी नरेंद्र वर्मा, वन दरोगा आशीष पाल, वन रक्षक राहुल कुमार और विपिन पाल की टीम अंबारी गांव पहुंची। टीम ने तेंदुए के पैरों के निशानों के आधार पर उसकी मूवमेंट की जांच शुरू की है और नाइट विजन कैमरे भी लगाए हैं। वन रक्षक राहुल कुमार ने बताया कि पैरों के निशानों से पता चला है कि तेंदुआ लखीमपुर की ओर से अंबारी पहुंचा था और अब बरबर की दिशा में गया है। वन विभाग की टीम लगातार कॉम्बिंग कर रही है और स्थानीय लोगों को घरों के अंदर रहने की सलाह दी गई है ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जिला समन्वयक विद्या भूषण मिश्र को मिली जमानत:गोंडा कोर्ट ने 1 लाख के मुचलके पर रिहा करने का दिया आदेश
    Next Article
    बागपत के उमर हत्याकांड में 4 दोषियों को उम्रकैद:कोर्ट ने 48 हजार का लगाया जुर्माना, मोबाइल को लेकर हुआ था विवाद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment