Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बागपत के उमर हत्याकांड में 4 दोषियों को उम्रकैद:कोर्ट ने 48 हजार का लगाया जुर्माना, मोबाइल को लेकर हुआ था विवाद

    2 hours ago

    1

    0

    बागपत के बड़ौत कोतवाली क्षेत्र में दो साल पहले हुए उमर हत्याकांड में न्यायालय ने चार आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही प्रत्येक पर 48 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। यह फैसला साक्ष्यों और गवाहों की गवाही के आधार पर सुनाया गया। सजा पाने वाले दोषियों में शफीक उर्फ हड्डी, समीर, कदीम और तौफीक शामिल हैं। पुलिस द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों को अदालत ने पर्याप्त मानते हुए सभी को दोषी ठहराया। यह घटना 12 अप्रैल को बड़ौत कोतवाली क्षेत्र में हुई थी, जहां मोबाइल को लेकर हुए विवाद में उमर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में मृतक के भाई वाजिद ने मुकदमा दर्ज कराया था। अपर जिला शासकीय अधिवक्ता अशोक सैनी ने बताया कि गवाहों के बयानों और ठोस साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय ने दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गौशाला में घुसे तेंदुए ने बछड़े पर हमला किया:हरदोई के अंबारी गांव में दहशत, नाइट विजन कैमरे लगाए गए
    Next Article
    आगरा बुद्ध पार्क में आए न्यूजीलैंड, जापान, थाईलैंड के संत:विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा भगवान बुद्ध की पवित्र भूमि है भारत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment