Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गुरुद्वारे में अखिलेश यादव ने टेका माथा:लखनऊ में भंडारे की पूड़ी-सब्जी खाई, बोले- इतिहास में पहली बार बाबा साहेब को इतना सम्मान मिला

    9 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में बैसाखी के पर्व पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सदर स्थित गुरुद्वारा पहुंचे। सिर पर भगवा रंग का रूमाल बांधने के बाद गुरुद्वारे में माथा टेका। सिख धर्मगुरुओं ने हरदास किया। अखिलेश यादव ने कहा कि आज हम लोग बैसाखी का त्यौहार एक दूसरे के साथ मिलकर मना रहे हैं। समाज में भाईचारा का संदेश दे रहे हैं। हम सबके लिए बेहद जरूरी है कि आपस में एक-दूसरे का आदर सम्मान करें। समाज में भाईचारा बनी रहना बेहद जरूरी है। रास्ते में भंडारे में रूके अखिलेश यादव गुरुद्वारा से लौटते समय अखिलेश यादव ने बाबा साहेब की जयंती पर लगे भंडारे में पूड़ी -सब्जी खाई। अखिलेश यादव ने कहा कि आज अंबेडकर जयंती है। बाबा साहेब का संविधान सभी लोगों को बराबर का अधिकार देता है। पहली बार ऐसा हो रहा है कि हर वर्ग के लोग अंबेडकर की जयंती मना रहे हैं। यह भी बहुत अच्छा संदेश है। अगर हम राजनीतिक पार्टियों की तरफ ध्यान दे तो भारत के इतिहास में आज तक इतने नेताओं ने बाबा साहेब की जयंती नहीं मनाई होगी, जितनी इस बार मनाई जा रही है। इसका मतलब बिल्कुल स्पष्ट है कि हम सब लोग चाहते हैं कि संविधान से यह देश चले। सरकार को जिम्मेदार ठहराया बंथरा में माल्यार्पण के दौरान हुई घटना पर अखिलेश यादव बोले कि अगर कहीं कोई घटना घटती है तो उसके लिए जिम्मेदार यह सरकार है। सरकार को इसलिए भी हम कहेंगे क्योंकि अभी जो नोएडा की बातचीत थी उससे भी कोई हल नहीं निकला। सुना है कि नोएडा में बड़े पैमाने पर मजदूरों के खिलाफ अन्याय होने जा रहा है। मजदूरों के साथ अन्याय होगा यह सरकार जन भावना को दबाएगी तो कहीं तो वह अपनी बात रखेंगे। इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि इस तरह का विवाद कहीं भी न बढ़े। लखनऊ में जो घटना हुई यह तभी हुई होगी जब कहीं किसी ने अपमान का व्यवहार किया होगा। यह सरकार की जिम्मेदारी है कि एक-दूसरे के सम्मान के प्रति खाई पैदा ना हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सरकारी एंबुलेंस की सेवाएं बंद कराने की धमकी:अज्ञात नंबरों से कंपनी प्रेसिडेंट को आ रहे कॉल, लखनऊ में FIR
    Next Article
    महिला का शव घर में पंखे से लटका मिला:बहराइच के विशेश्वरगंज में परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment