Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गर्लफ्रेंड की जिद में 700KM दूर MP आया:बोली थी- कलेक्टर संग फोटो लाओ, नहीं तो छोड़ दूंगी, सेल्फी लेकर बोला- ब्रेकअप होने से बच गया

    1 day ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले का रहने वाला 26 वर्षीय राजकुमार गुप्ता अपनी गर्लफ्रेंड की जिद पूरी कर मध्य प्रदेश के दतिया आ गया। गर्लफ्रेंड ने उससे कहा था कि अगर वह सच में उससे प्यार करता है तो दतिया के कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े के साथ फोटो खिंचवाकर दिखाए, नहीं तो वह उससे बात नहीं करेगी। राजकुमार गुप्ता के मुताबिक, शर्त पूरी करने के लिए करीब 700 किलोमीटर दूर आया। राजकुमार पेशे से टैक्सी ड्राइवर है। वह सोशल मीडिया पर कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े के काम और व्यक्तित्व से काफी प्रभावित था। गर्लफ्रेंड की बात को दिल पर लेकर वह शुक्रवार को ट्रेन से झांसी पहुंचा। इस दौरान राजकुमार झांसी से बस के जरिए दतिया आया। दतिया पहुंचने के बाद वह एक होटल में रुका। शनिवार को वह कलेक्ट्रेट पहुंचा, लेकिन छुट्टी होने के कारण मुलाकात नहीं हो सकी। रविवार का दिन भी उसे होटल में बिताना पड़ा। कलेक्ट्रेट पहुंचते ही बिगड़ी तबीयत सोमवार दोपहर वह एक बार फिर कलेक्ट्रेट पहुंचा। उसी समय वहां टीएल बैठक चल रही थी। तेज गर्मी और लगातार सफर की थकान के कारण अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। पानी पीते समय उसके सिर में दर्द हुआ और वह कलेक्ट्रेट परिसर में ही बेहोश होकर गिर पड़ा। अस्पताल पहुंचे कलेक्टर, खिंचवाई सेल्फी मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत उसे संभाला। युवक को केसी राठौडर की कार से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज शुरू हुआ। घटना की जानकारी मिलने के करीब दो घंटे बाद कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े खुद जिला अस्पताल पहुंचे। इस दौरान कलेक्टर ने युवक के साथ फोटो और सेल्फी भी खिंचवाई। राजकुमार ने बताया कि दतिया में रुकने और यात्रा के दौरान उसके सारे पैसे खत्म हो गए। यहां तक कि होटल का किराया देने के लिए भी उसके पास पैसे नहीं बचे। उसने अपने एक परिचित से फोन पर मदद मांगी। बोला- ब्रेकअप होने से बच गया राजकुमार ने बताया, मैंने कलेक्टर साहब के साथ सेल्फी ले ली है। मैंने तुरंत फोटो और वीडियो अपनी गर्लफ्रेंड को भेज दिए। अब मेरी गर्लफ्रेंड बहुत खुश है। मेरा ब्रेकअप होने से बच गया। कलेक्टर साहब ने मुझसे कहा कि पहले ठीक हो जाओ, फिर बंगले पर आना। मेरी यही इच्छा थी कि मैं उनसे ऑफिस में मिलूं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कश्मीर के गुलमर्ग रोपवे में खराबी, 300 पर्यटकों का रेस्क्यू:7 घंटे ऑपरेशन चला; 65 ट्रॉली हवा में फंसीं, कई 500 फीट ऊंचाई पर थीं
    Next Article
    AIADMK के 3 बागी विधायकों ने इस्तीफा दिया:TVK नेता से मिले, पार्टी जॉइन करेंगे; फ्लोर टेस्ट में विजय सरकार को समर्थन दिया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment