Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर पहुंचे BJP के नए जिला महामंत्री:स्वागत में जुटे कार्यकर्ता, विधानसभा चुनाव को लेकर दिया संदेश

    4 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर में BJP के जिला महामंत्री बनने के बाद डॉ. योगेश प्रताप सिंह का रविवार को पहला दौरा हुआ। उनके आगमन को लेकर शहर में कई स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक जुटे और फूल-मालाएं पहनाकर व मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया। कई जगहों पर रुककर उनका अभिनंदन किया गया, जिससे पूरे कार्यक्रम के दौरान भीड़ और उत्साह बना रहा। महामंत्री के दौरे को लेकर पहले से तैयारी की गई थी। शहर के प्रमुख इलाकों में कार्यकर्ताओं ने स्वागत कार्यक्रम किए। नारेबाजी के बीच उनका स्वागत हुआ और बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। स्थानीय स्तर पर भी लोगों की भागीदारी देखने को मिली, जिससे आयोजन प्रभावी नजर आया। सरकार के काम को घर-घर तक पहुंचाने की बात दैनिक भास्कर से बातचीत में महामंत्री डॉ. सिंह ने कहा कि BJP सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को आम लोगों तक पहुंचाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बिजली व्यवस्था में सुधार हुआ है, सड़कों का विकास हुआ है और प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत हुई है। इन सभी कामों की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाएगी, ताकि जनता को इसका सीधा लाभ समझ में आए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे क्षेत्र में सक्रिय रहकर लोगों से संपर्क बढ़ाएं और सरकार के कामों को बताएं। उन्होंने विश्वास जताया कि विकास और कानून व्यवस्था के आधार पर जनता BJP के साथ है और 2027 में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में फिर सरकार बनेगी। डॉ. सिंह ने समाजवादी पार्टी के नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उनका राजनीतिक रुख स्पष्ट नहीं है और वे अलग-अलग दलों में जाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे नेताओं की बातों से जनता प्रभावित नहीं होती। वहीं ममता बनर्जी के बयान पर उन्होंने कहा कि कोई भी पहले से यह तय नहीं कर सकता कि किसकी सरकार बनेगी। उन्होंने भरोसा जताया कि जिन राज्यों में चुनाव चल रहे हैं, वहां भी BJP बेहतर प्रदर्शन करेगी। संगठन को मजबूत करने पर रहेगा जोर डॉ. सिंह ने कहा कि आने वाले समय में संगठन को और मजबूत करने के लिए लगातार जनसंपर्क अभियान चलाए जाएंगे। बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जाएगा और सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यही रणनीति BJP को आगे और मजबूत बनाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में भीषण सड़क हादसा, 4 लोगों की मौत:टैंकर से टक्कर के बाद बोलेरो आधी खत्म, गाड़ी काटकर शव निकाले
    Next Article
    ग्राम रोजगार सेवकों ने पंकज चौधरी के आवास पर प्रदर्शन:महराजगंज में 8 महीने से सैलरी नहीं आने भुगतान की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment