Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत:शव अस्पताल में छोड़कर भागे ससुराल वाले, पति पर दहेज हत्या का मामला दर्ज

    1 hour ago

    1

    0

    गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र के जंगल टिकरिया में बृहस्पतिवार रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुराल पक्ष के लोग शव को मेडिकल कॉलेज में छोड़कर फरार हो गए। मायके पक्ष की सूचना पर पुलिस ने मृतका के पति के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान बेलीपार क्षेत्र के मेहरौली निवासी 26 वर्षीय चंदा के रूप में हुई है। उसकी शादी वर्ष 2020 में गुलरिहा के जंगल टिकरिया निवासी मदरसन चौहान से हुई थी। दंपति की एक पांच वर्षीय बेटी भी है। बृहस्पतिवार रात मायके वालों को सूचना मिली कि चंदा को दिल का दौरा पड़ने के कारण मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जब मायके वाले बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचे, तो उन्हें ट्रामा सेंटर के बाहर चंदा का शव मिला, जबकि ससुराल पक्ष के लोग वहां से गायब थे। मायके पक्ष का आरोप है कि चंदा का पति मदरसन चौहान शराब के नशे में अक्सर उससे मारपीट करता था। मृतका की भाभी निशा ने बताया कि 18/19 मार्च की रात पति की पिटाई के बाद चंदा अपनी पांच वर्षीय बेटी के साथ नंगे पांव और फटे कपड़ों में मायके मेहरौली पहुंची थी, जहां उसका इलाज कराया गया था। चंदा ने मारपीट से लगी चोटों की तस्वीरें और वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट की थी। मृतका के भाई पृथ्वीराज चौहान की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस ने आरोपी पति मदरसन के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित कर हत्या का मामला दर्ज किया है। थानाध्यक्ष इत्यानन्द पांडेय ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा नेता पर भगवान पर टिप्पणी करने का आरोप:पुलिस ने FIR दर्ज की, बोली- कार्रवाई होगी; शांति बनाए रखने की अपील
    Next Article
    30 हजार का इनामी लखनऊ से गिरफ्तार:16 साल पुरानी डकैती में था फरार, गुजरात के सूरत में दर्ज है मामला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment