Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में मारपीट का सामने आया वीडियो:चाट खाकर दोना फेंकने के विवाद में हुई घटना, जांच में जुटी पुलिस

    1 hour ago

    2

    0

    आजमगढ़ जिले के सिधारी थाना क्षेत्र में नरौली तिराहे के पास दो पक्षों के बीच मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। यह पूरी घटना सिधारी थाना क्षेत्र के नरौली तिराहे के पास की बताई जा रही है। नरौली में बड़ी संख्या में फल विक्रेताओं द्वारा प्रायः ठेला लगाये जाता है। जहां एक राहगीर परिवार को फल विक्रेता के निकट वाहन खड़ा करना और छोला खाकर फेंकना भारी पड़ गया। ठेला फल विक्रेता द्वारा उस दौरान पहले गाली-गलौज की और फिर डंडे से हमला के दौरान मारपीट हो गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्जकर आरोपी की तलाश व कार्यवाही में जुटी है। चाट खाकर कुल्हड़ फेंकने को लेकर हुआ विवाद आजमगढ़ जिले के सिधारी थाना क्षेत्र में नरौली तिराहा के पास जहां बड़ी संख्या में फल विक्रेताओं द्वारा रोजाना ठेला लगाया जाता है। स्थानीय लोगों द्वारा बताया जाता है कि अक्सर इन मनबढ़ ठेला फल विक्रेताओं द्वारा राहगीर लोगों से गली-गलोज और मारपीट की घटनाएं होती हैं। जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के ग्राम वरहतीत जगदीशपुर के रहने वाले एक परिवार अपने एक रिश्तेदार को छोड़ने लखनऊ गया। वहां से घर लौटते समय जब शाम को वह रास्ते में आजमगढ़ के नरौली तिराहा के पास पहुंचा जहां वाहन खड़े करके परिवार चाय पीया और छोला खाकर कुल्हड़ बगल में फेंक दिया। इसके बाद फल विक्रेताओं ने मां बहन की गालियां देना शुरू कर दिया। इस मामले में पीड़िता चंदा ने बताया कि चाट का दोना फेंकने को लेकर फल विक्रेताओं ने बेटे के साथ गाली गलोज करना शुरू कर दिया। इसके साथ जमकर मारपीट भी की गई। पीड़िता का कहना है कि आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में जिम ट्रेनर ने छात्रा से किया रेप:पीड़िता बोली-प्रोटीन में नशीला पदार्थ देकर किया बेसुध, दो अरेस्ट
    Next Article
    हिस्ट्रीशीटर 3 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार:सोनभद्र में फर्जी नंबर प्लेट लगी बाइक भी बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment