Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में दिन चढ़ते ही बढ़ रही गर्मी:धूल भरी हवा से बढ़ी दिक्कत, आने वाले दिनों में लू चलने के संकेत

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में रविवार सुबह से ही तेज धूप निकलते ही गर्मी का असर दिखने लगा। बाहर निकलने पर चेहरे और आंखों में जलन महसूस हो रही है। पिछले कुछ दिनों से जैसे-जैसे दिन चढ़ा, धूप और तेज होती गई और दोपहर तक हाल बेहाल जैसा हो गया। तेज धूप के साथ चल रही धूल भरी हवाएं लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन रही हैं। शहर में 35 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है, जिससे जगह-जगह धूल उड़ रही है। सड़क पर चलने वाले लोग, खासकर दोपहिया वाहन सवार, ज्यादा परेशान नजर आए। धूल की वजह से सांस लेने में दिक्कत और आंखों में जलन की शिकायत भी बढ़ रही है। 3 तस्वीरें देखिए… आज का तापमान और मौसम की स्थिति मौसम विभाग के मुताबिक आज अधिकतम तापमान करीब 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। पूरे दिन मौसम सूखा और गर्म रहेगा। आने वाले दिनों में बारिश की कोई संभावना नहीं है, इसलिए गर्मी से राहत मिलने के आसार भी नहीं हैं। हल्के बादल कहीं-कहीं दिख सकते हैं, लेकिन असर नहीं होगा। मौसम विभाग ने फिलहाल कोई चेतावनी जारी नहीं की है, लेकिन आगे के दिनों में तापमान तेजी से बढ़ने की बात कही है। अनुमान है कि तापमान 40 से 42 डिग्री तक पहुंच सकता है। इसके साथ ही लू चलने की संभावना भी जताई गई है। ऐसे में दोपहर के समय बाहर निकलना और मुश्किल हो सकता है। हवा की गुणवत्ता भी बिगड़ी धूल भरी हवाओं के कारण एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 100 से 120 के बीच पहुंच गया है, जो ठीक नहीं माना जाता। इस वजह से बच्चों, बुजुर्गों और सांस के मरीजों को ज्यादा परेशानी हो सकती है। आंखों में जलन, गले में खराश और सांस लेने में दिक्कत जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं। अगले 5 से 7 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम आने वाले 5 से 7 दिनों तक मौसम में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। अधिकतम तापमान 36 से 39 डिग्री और न्यूनतम 21 से 24 डिग्री के बीच बना रहेगा। तेज धूप और धूल भरी हवाएं जारी रहेंगी। बारिश की संभावना बहुत कम है। अप्रैल के अंत तक 40 पार करेगा तापमान महीने के आगे बढ़ने के साथ गर्मी और तेज होगी। बुधवार के बाद तापमान 40 डिग्री के पार जा सकता है और लू चलने जैसी स्थिति बन सकती है। ऐसे में लोगों को दिन के समय धूप से बचने, सिर ढककर निकलने और ज्यादा पानी पीने की सलाह दी जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंदौली में ब्याज माफियाओं पर पुलिस का सख्त एक्शन:5 आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
    Next Article
    DRM को घाटमपुर स्टेशन पर पेयजल व्यवस्था ठीक नहीं मिली:रेलवे ट्रैक दोहरीकरण के कामों को देखा, बोले- समय पर काम पूरा करें, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment