Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कल्याणपुर में गोवंश की हडि्डयां-मांस मिलने पर हंगामा:कूड़े के ढेर में पड़ा मिला, गो सेवक महासभा के कार्यकर्ता बोले- आरोपी को गिरफ्तार करें

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर गोवंश के मांस और हडि्डयां मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान गो सेवक महासभा के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया, जिन्हें कार्रवाई के आश्वासन पर शांत कराया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। कूड़े के ढेर में पड़ा मिला मांस घटना आईआईटी नानकारी क्षेत्र की है, जहां दोपहर के समय कूड़े के ढेर में गोवंश के मांस के टुकड़े पड़े मिले। सूचना मिलते ही गो सेवक महासभा के जिलाध्यक्ष राहुल सिंह, अध्यक्ष सचिन दुबे, प्रमुख उपाध्यक्ष शानू सैनी और प्रशांत सिंह राठौर समेत कई कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और विरोध जताने लगे। आरोपी की गिरफ्तारी तक नहीं हटेंगे कार्यकर्ताओं ने मौके पर हंगामा करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। उनका कहना था कि जब तक दोषियों को पकड़ा नहीं जाएगा, वे मौके से नहीं हटेंगे। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया और सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया। देर रात फेंकने का आरोप स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं का आरोप है कि देर रात अराजक लोगों ने गोवंश के मांस और हडि्डयां यहां फेंका है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने शुरू की जांच, जल्द गिरफ्तारी का दावा एसीपी कल्याणपुर आशुतोष कुमार ने बताया कि 112 के जरिए सूचना मिलने पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। उन्होंने कहा कि मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। पुलिस ने मौके से गौवंश को हटवाकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    17 अप्रैल तक पीएम आवास योजना के लिए करें आवेदन:एचडीएफसी बैंक से मिलेगा फार्म, लाटरी से होगा आवंटन
    Next Article
    अयोध्या में 3.33 लाख घरों को मिलेगा नल-जल:जल जीवन मिशन के तहत 1,144 गांवों में आपूर्ति का लक्ष्य

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment