Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में ठेकेदार की मुंह में गोली लगने से मौत:14 साल पहले शादी हुई, मासूम बेटा बोला- मत रो मां, मैं संभालूंगा परिवार

    12 hours ago

    2

    0

    मत रो मां, मैं संभालूंगा पूरा परिवार, पापा से बहुत कुछ सीखा है…रोती मां का हाथ पकड़कर जब मासूम बेटे ईशान ने यह बात बोली तो, यह सुनकर हर कोई रो पड़ा। मासूम को पकड़कर उसके दादा लिपट गए। अम्बरीश की दीपाली से साल 2012 जून में शादी हुई थी। जबकि 11 जून को अम्बरीश का जन्मदिन भी पड़ता था। पत्नी ने बताया कि जन्मदिन और शादी की सालगिरह साथ में सेलिब्रेट करते थे। गोरखपुर के पार्क रोड पर रहने वाले अम्बरीश श्रीवास्तव (40) की अचानक हुई मौत से पूरे परिवार और इलाके में गहरा शोक व्याप्त है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद जब उनका शव करीब शाम चार बजे उनके आवास पर पहुंचा, तो वहां मौजूद परिजनों के बीच चीख-पुकार मच गई। घर का माहौल बेहद गमगीन हो गया। जैसे ही परिजनों ने अम्बरीश का शव देखा, उनके बुजुर्ग पिता की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। वे अपने बेटे की लाश देखकर फफक पड़े। वहीं, छोटे भाई नितिन और दोनों बेटे अपने पिता के शव से लिपटकर रोने लगे। परिवार के इस दर्दनाक दृश्य को देखकर वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं। अम्बरीश का छोटा बेटा वीर अपने चाचा नितिन से लिपटकर सिसकता रहा। भतीजे को इस तरह बिलखते देख नितिन भी खुद को संभाल नहीं पाए और उसे सीने से लगाकर रोने लगे। आसपास खड़ी महिलाएं और रिश्तेदार बच्चों का दर्द देखकर भावुक हो उठे । पत्नी बोलीं- बच्चों का क्या होगा… जब शव को अंतिम संस्कार के लिए राजघाट ले जाया जा रहा था, उस समय अंतिम दर्शन के दौरान अम्बरीश की पत्नी दीपाली, अपनी ननद पारूल श्रीवास्तव से लिपटकर रोते हुए बार-बार यही कहती रहीं कि अब उनका और बच्चों का क्या होगा। इसी बीच उनका बड़ा बेटा ईशान अपनी मां का हाथ पकड़कर बोला, “मां रोओ मत, मैं हूं ना। मैं पूरे परिवार को संभालूंगा।” आंखों में आंसू लिए बेटे के इन शब्दों ने वहां मौजूद हर शख्स को भावुक कर दिया। वहीं छोटा बेटा अपने चाचा से लिपटकर बार-बार पूछता रहा, “पापा को क्या हुआ? उन्हें उठाइए न चाचा।” यह सुनकर वहां मौजूद लोगों का दिल दहल उठा। अम्बरीश की मौत की सूचना के बाद पार्क रोड स्थित आवास पर शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी, जनप्रतिनिधि, छात्रनेता और परिचितों के साथ सैकड़ों लोग उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे। शुक्रवार दोपहर बाद करीब चार बजे जैसे ही उनका शव आवास पर पहुंचा, वहां पहले से मौजूद लोगों की भीड़ और बढ़ गई। अचानक आई गोली की आवाज पुलिस की पूछताछ में पता चला कि शुक्रवार सुबह कुसम्ही स्थित फार्महाउस पर अम्बरीश श्रीवास्तव फोन पर बात करते हुए मकान की तीसरी मंजिल पर पहुंचे थे। कर्मचारियों के अनुसार, वह किसी से लगातार बातचीत कर रहे थे और उसी दौरान ऊपर चले गए। बताया जा रहा है कि यह उनकी आखिरी बातचीत थी, जो संभवतः परिवार के किसी सदस्य से हुई थी। इसके कुछ ही देर बाद गोली चलने की आवाज आई। मौके पर पहुंचने पर उनकी मौत हो चुकी थी। डेढ़ साल पहले लिया था पिस्टल का लाइसेंस अम्बरीश श्रीवास्तव को करीब डेढ़ वर्ष पहले ही पिस्टल का लाइसेंस मिला था। बताया जा रहा है कि वह अक्सर अपनी लाइसेंसी पिस्टल अपने साथ रखते थे। शुक्रवार को कुसम्ही स्थित फार्महाउस पर भी पिस्टल उनके पास मौजूद थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उसी पिस्टल से चली गोली लगने से उनकी मौत हो गई। फार्महाउस पहुंचने पर कुछ परेशान दिखे थे अम्बरीश शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे कुसम्ही स्थित अपने फार्महाउस पहुंचे थे। वह अकेले ही वहां गए थे। फार्महाउस पर मौजूद कर्मचारियों के मुताबिक, उस समय वह कुछ डिस्टर्ब और चिंतित नजर आ रहे थे। उन्होंने पहुंचते ही वहां गायों को देखा और कुछ देर कर्मचारियों से बातचीत की। इसके बाद वह धीरे-धीरे मकान की छत की ओर चले गए, जहां बाद में गोली चलने की घटना सामने आई। एसपी सिटी निमिष पाटिल ने बताया- 24 अप्रैल की सुबह 9.30 बजे अम्बरीश के छोटे भाई नितिन श्रीवास्तव ने फोन कर मौत की सूचना दी। बताया कि सुबह अम्बरीश फार्महाउस गए थे, तभी हादसा हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी में अम्बरीश अपनी फॉर्च्यूनर से आते और छत पर जाते दिखे। अम्बरीश के पिता अतुल श्रीवास्तव शहर के बड़े कारोबारी हैं। उनका 'एके' के नाम से टेंट हाउस का कारोबार है। वह कायस्थों की श्री चित्रगुप्त मंदिर सभा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। अम्बरीश भी हाल ही में श्री चित्रगुप्त मंदिर सभा के महामंत्री चुने गए थे। घटना से जुड़ी 5 तस्वीरें… घर से 10 किमी दूर है फार्महाउस अम्बरीश का घर पॉश इलाके सिविल लाइंस के पार्क रोड पर है। घर से 10km दूर कुसमी जंगल में उनका तीन मंजिला फार्महाउस है। इसकी तीसरी मंजिल पर 3-4 कमरे हैं। आगे खाली हिस्से में छत है। गोदाम में टेंट और कुर्सी-मेज रखे जाते हैं। अम्बरीश दो भाई में बड़े थे। छोटा भाई नितिन उर्फ रानू भी बिजनेसमैन है। अमरीश गुरुवार रात खाना-खाने के बाद अपने सिविल लाइंस के घर में ही सो गए थे। शुक्रवार सुबह उठे और फार्महाउस जाने के लिए ड्राइवर को बुलाया था, लेकिन ड्राइवर नहीं आया। वह घर में ही एक घंटे तक टहलते रहे। फिर खुद ही फॉर्च्यूनर लेकर निकल गए। वहां पहुंचकर किसी को फोन किया। बात करते-करते तीसरी मंजिल पर चले गए। करीब साढ़े 8 से 9 बजे के बीच गोली चलने की आवाज सुनकर कर्मचारी भागकर पहुंचे। वहां देखा तो अम्बरीश खून से लथपथ पड़े थे। गोली मुंह से बाहर निकली हुई थी। घटना के दौरान करीब 4 कर्मचारी वहां थे। 2012 में हुई थी शादी, दो बेटे हैं अम्बरीश की 2012 में दीपाली श्रीवास्ताव से शादी हुई थी। उनके दो बेटे हैं- एक की उम्र 10 साल और दूसरे की 8 साल है। अम्बरीश टेंट हाउस बिजनेस के साथ ही ठेकेदारी भी करते थे। दिग्गज नेताओं और VVIP लोगों के कार्यक्रम में इनके टेंट ही लगते हैं। अम्बरीश का गोरखपुर के तारामंडल रोड पर FIVE SENSES नाम से होटल भी है। इसमें बैंक्वेट और रेस्टोरेंट भी है। BJP प्रदेश अध्यक्ष ने दुख जताया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कारोबारी के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि मैं गोरखपुर के व्यवसायी अम्बरीश श्रीवास्तव के निधन से आहत हूं। शोक की इस घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। परिजनों को यह असीम दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। ------------------------- ये खबर भी पढ़ें… इकलौते बेटे की हत्या के बाद फंदे से लटका युवक; झांसी में मां की गोद से 3 साल के मासूम को उठा ले गया; 6 साल पहले हुई थी शादी झांसी में एक पिता ने अपने 3 साल के बेटे की गला रेतकर हत्या कर दी। बेटे की जान लेने के बाद सुसाइड कर लिया। आंगन में सो रही मां देर रात करीब 2 बजे उठी तो बच्चा गायब था। कमरा अंदर से बंद था। खिड़की से अंदर झांकी तो नजारा देखकर चीख पड़ी। बच्चे का खून से लथपथ शव नीचे जमीन पर पड़ा था और पति फंदे से लटक रहा था। महिला के चिल्लाने पर परिजन जगे। वे भी दौड़े पहुंचे। घर में कोहराम मच गया। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    योगी बोले- यूपी में सड़क पर इफ्तारी नहीं होती:हिंदुओं की संख्या न बढ़े इसलिए TMC ने नागरिकता कानून का विरोध किया
    Next Article
    इंस्टाग्राम वाले आशीष ने रहमान बनकर किया निकाह:बरेली जंक्शन पर पत्नी को अकेला छोड़ बच्चे के साथ हुआ गायब, इंस्टाग्राम से शुरू हुआ खेल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment