Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में तेज धूप निकली, कल बारिश का अलर्ट:20 किमी की गति से हवाएं चल सकती हैं, गर्मी से मिलेगी राहत

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में रविवार को मौसम सुबह से ही गर्म और उमस भरा रहा। सुबह तेज धूप निकलने के कारण लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा और तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा, तापमान में और बढ़ोतरी होगी और दोपहर तक यह लगभग 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 2 तस्वीरें देखिए… तेज हवाएं चल सकती हैं मौसम विभाग डॉ कैलाश पांडे ने आने वाले दिनों को लेकर अहम पूर्वानुमान जारी किया है। 30 मार्च से 1 अप्रैल के बीच मौसम का मिजाज बदल सकता है। इस दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है। इसे लेकर विभाग ने सतर्क रहने की सलाह भी दी है। पूर्वानुमान के मुताबिक, 30 मार्च को 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिल सकता है। वहीं 30 और 31 मार्च के साथ-साथ 1 अप्रैल को भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। खासकर गोरखपुर और आसपास के जिलों में 31 मार्च और 1 अप्रैल को इसका असर ज्यादा देखने को मिल सकता है। बारिश के बाद भी तापमान में बदलाव नहीं इससे पहले शनिवार को भी सुबह के समय कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई थी, लेकिन इसका तापमान पर कोई खास असर नहीं पड़ा। शनिवार को अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.8 डिग्री ज्यादा था। वहीं, न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक था। आज के मौसम की बात करें तो अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। कुल मिलाकर, फिलहाल गर्मी और उमस बनी रहेगी, लेकिन आने वाले दिनों में बारिश और तेज हवाओं से मौसम कुछ राहत दे सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में रिकॉर्ड तोड़ डीजल-पेट्रोल बिक्री:चार दिन में 39.80 लाख लीटर ईंधन बिका; प्रशासन ने अफवाहों से बचने को कहा
    Next Article
    डीएम ने अवैध कट बंद करने के दिए निर्देश:सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में यातायात सुधार पर जोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment