Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में स्मार्ट मीटर को लेकर सपा का प्रदर्शन:'खून चुसवा मीटर वापस लो' के लगाए नारे, महानगर अध्यक्ष बोले- सरकार शोषण कर रही

    2 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर को लेकर शनिवार को मोहद्दीपुर उपकेंद्र पर जमकर नारेबाजी की। हाथ में बैनर पोस्टर लिए इस मौके पर सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी की अध्यक्षता में सैकड़ो कार्यकर्ता मुख्य अभियंता के कार्यालय के बाहर पहुंचकर 'खून चूसवा मीटर वापस लो' नारे लगाने लगे। इसके साथ ही पावर कॉरपोरेशन और एस के शर्मा के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी हुई। सपा कार्यकर्ताओं ने करीब 1 घंटे तक नारेबाजी की। इसके बाद मुख्य अभियंता पंकज अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा। फिलहाल मामला अभी शांत है। मुख्य अभियंता ने इसमें कार्रवाई के लिए आश्वासन दिया है। प्रीपेड मीटर से 2000 की जगह 5 से 10,000 रुपए बिल आ रहा महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी ने कहा- आज महानगर के पार्टी संगठन ने बिजली विभाग के मुख्य अभियंता को ज्ञापन देने का काम किया है। आज के इस ज्ञापन का मुख्य एजेंडा है कि- गोरखपुर में जो 2.5 से ऊपर स्मार्ट फिटर लगा दिए गए हैं उसी के खिलाफ़ आज हम लोगो ने हल्ला बोला है। समाजवादी पार्टी की यही मांग है कि इन सभी मीटर को प्रीपेड से पोस्टपेड में बदला जाए। पहले मीटर से 1500 से 2000 का भी लाता था अब स्मार्ट मीटर लग जाने से उन्हीं घरों में 5000 से 10000 महीने का बिल आने लगा है। अगर समाजवादी पार्टी की ये मांग सरकार और बिजली विभाग नहीं सुनी तो हमलोग का अगला कदम एक उग्र आंदोलन की तरफ बढ़ेगा। वहीं सपा नेता काजल निषाद ने कहा कि- हम लोगों ने 25 मार्च को भी जिलाधिकारी को स्मार्ट मीटर को लेकर ज्ञापन सौंपा था। सरकर ने तो इसका नाम स्मार्ट मीटर रखा गया है, लेकिन स्मार्ट है नहीं ये। इसको समाजवादी पार्टी खून चुसवा मीटर नाम दी है। गोरखपुर समेत पूरे उत्तर प्रदेश के उपभोक्ता परेशान हैं। 2.5 लाख तो सिर्फ गोरखपुर में परेशान हैं। पावर कॉरपोरेशन और बिजली विभाग की मिलीभगत का परिणाम जनता को भुगतना पड़ रहा है। आज हम लोगों ने मुख्य अभियंता को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांग रखी है। ये सरकार तानाशाही वाली सरकार है इसलिए समाजवादी पार्टी के सभी नेताओं को जनता के लिए लड़ना पड़ता है। अगर कार्रवाई नहीं तो होगा बड़ा आंदोलन काजल निषाद ने कहा कि इसके बाद अगर कार्रवाई नहीं होती है तो सपा गोरखपुर समेत पूरे उत्तर प्रदेश में बड़ा आंदोलन करेगी। गोरखपुर की राजनीति में आप फिर से सक्रिय हैं। किस सीट से चुनाव लड़ना है? इसपर उन्होंने कहा कि- देखिए मैं हमेशा सक्रिय रहती हूँ। जनता के बीच उनके सवालों को लेकर उठाती रहती हूं। और रही बात चुनाव लड़ने की तो ये सारे फैसले हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष तय करते हैं उनका जो फैसला होगा हम सभी मानेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजाद अधिकार सेना ने संभल में किया प्रदर्शन:जनसुनवाई और RTI व्यवस्था पर उठाए सवाल, भ्रष्टाचार के विरोध में ज्ञापन दिया
    Next Article
    लखनऊ में CA ऑफिस में लगी आग:शॉर्ट सर्किट से हादसा; दमकल ने आधे घंटे में पाया काबू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment