Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजाद अधिकार सेना ने संभल में किया प्रदर्शन:जनसुनवाई और RTI व्यवस्था पर उठाए सवाल, भ्रष्टाचार के विरोध में ज्ञापन दिया

    2 hours ago

    2

    0

    आजाद अधिकार सेना ने संभल में जनसुनवाई और सूचना का अधिकार (RTI) अधिनियम की व्यवस्था में अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन किया। पार्टी ने जिलाधिकारी के माध्यम से भारत की राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर इन प्रणालियों को प्रभावी बनाने की मांग की। यह जनजागरूकता कार्यक्रम शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर आयोजित किया गया, जिसका नेतृत्व पार्टी के प्रदेश महासचिव खिजर गौस उर्फ गौस भैया ने किया। कार्यकर्ताओं ने विभिन्न राज्य सरकारों में जनसुनवाई प्रणाली (आईजीआरएस/पीजी पोर्टल) और आरटीआई अधिनियम के तहत व्याप्त अनियमितताओं, लापरवाही और भ्रष्टाचार के विरोध में ज्ञापन प्रस्तुत किया। ज्ञापन में कहा गया कि केंद्र और राज्य सरकारों ने आम नागरिकों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से जनसुनवाई व्यवस्था लागू की थी, ताकि लोग अपनी शिकायतें ऑनलाइन दर्ज कर सकें और उनका समयबद्ध समाधान हो सके। हालांकि, वर्तमान में जमीनी स्तर पर स्थिति इसके विपरीत दिखाई दे रही है। अनियमितताओं पर सख्त कार्रवाई की जाए आरोप लगाया गया कि अधिकांश मामलों में संबंधित अधिकारी बिना मौके पर जाए और बिना शिकायतकर्ता से संपर्क किए मनमाने ढंग से रिपोर्ट प्रस्तुत कर देते हैं, जिन्हें उच्च स्तर पर भी स्वीकार कर लिया जाता है। कई बार जिन अधिकारियों के खिलाफ शिकायत होती है, जांच भी उन्हीं के द्वारा कर दी जाती है, जिससे निष्पक्षता प्रभावित होती है। पार्टी ने अपने ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया कि लगभग दो दशक पहले लागू किया गया आरटीआई कानून, जो पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने का एक सशक्त माध्यम था, अब अपनी प्रभावशीलता खोता जा रहा है। संगठन के अनुसार, जन सूचना अधिकारियों की लापरवाही और सूचना आयोग की निष्क्रियता के चलते आम नागरिकों को समय पर और सही सूचना मिलना कठिन हो गया है। आजाद अधिकार सेना ने राष्ट्रपति से मांग की है कि जनसुनवाई प्रणाली को प्रभावी और पारदर्शी बनाया जाए। साथ ही, आरटीआई के तहत सूचना उपलब्ध कराने में हो रही अनियमितताओं पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि आम जनता का भरोसा बहाल हो सके। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष ज़रीफ़ मिर्जा, डॉ. शहनवाज चौहान, रागिब हुसैन, दीपक कुमार, मनोज प्रजापत, मिंटू कुमार, गुलाम रब्बानी, अरमान सैफी, दिलशाद, आरिफ मसूदी, सलीम सलमानी, फैजान खान, नौशाद शेख, फहीम खान, उस्मान खान, फुरकान अल्वी, जिया तुर्की सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पिकअप सांड से टकराई, चालक सुरक्षित:बागपत में दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर हुआ हादसा, सांड घायल
    Next Article
    गोरखपुर में स्मार्ट मीटर को लेकर सपा का प्रदर्शन:'खून चुसवा मीटर वापस लो' के लगाए नारे, महानगर अध्यक्ष बोले- सरकार शोषण कर रही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment