Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में सिक्स पैक वाले हत्यारोपी ने मासूम को मारा:लव मैरिज की थी, पत्नी का शौक पूरा करने के लिए किया बच्चे का अपहरण

    4 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के सहजनवा के वार्ड नंबर-9 पिपरा निवासी 6 साल के मासूम अंशुमान सिंह की गला दबाकर हत्या की गई थी। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ। वहीं आरोपी ने बताया था कि गलती से बच्चे का सिर दीवार में लड़ने की वजह से उसकी मौत हो गई थी। शनिवार शाम पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव घर पहुंचा, पूरे इलाके में कोहराम मच गया। परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया, वहीं ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने आरोपी को तत्काल फांसी देने की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। स्थिति को देखते हुए सहजनवां, गीडा और आसपास के थानों की भारी पुलिस फोर्स तैनात करनी पड़ी। अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और निष्पक्ष जांच व कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में कालेसर स्थित मोक्षधाम पर मासूम को जल समाधि दी गई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी कलपेश राय ने डेढ़ साल पहले गर्लफ्रेंड नीलम राय से लव मैरिज किया था। वह दिन भर जिम भी करता था, सिक्स पैक वाली रिल्स भी बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर करता था। उसे लगता था कि वह अपनी गर्लफ्रेंड से शादी तो कर ली लेकिन उसकी जरूरतें पूरी नहीं कर पा रहा है। पत्नी के शौक पूरे करने के लिए मकान मालिक के बच्चे का अपहरण कर 50 हजार रुपये की फिरौती मांगने की योजना बनाई। इसके बाद उसने बच्चे का अपहरण कर हत्या कर दी। गोलगप्पा खिलाने के बहाने साथ ले गया अंशुमान गुरुवार शाम करीब 5 बजे आरोपी के साथ गोलगप्पा खाने के लिए निकला था, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों की सूचना पर सहजनवां पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की। सीओ गीडा के नेतृत्व में कई टीमें गठित की गईं। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज से अहम सुराग मिला, जिसमें बच्चा एक संदिग्ध युवक के साथ जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी। पुलिस ने पीड़ित परिवार के किराएदार संतकबीरनगर के धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के सांथा निवासी कल्पेश राय को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने जुर्म स्वीकार किया, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर नगर पंचायत वार्ड नंबर-10 लुचुई स्थित एक खंडहरनुमा ढांचे से मासूम का शव बरामद हुआ। इस मामले में पुलिस ने आरोपी की पत्नी नीलम प्रभा राय को भी साजिश रचने का आरोपी बनाया है। रस्सी से हाथ पैर बांध मुंह में ठूंस दिया था रूमाल आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह नौकरी छूटने, बीमारी और आर्थिक तंगी से परेशान था। इसी कारण उसने 40 से 50 हजार रुपये की फिरौती वसूलने की साजिश रची थी। उसने स्वीकार किया कि वह बच्चे को गोलगप्पा खिलाने के बहाने साथ ले गया था। उसके पास पहले से रस्सी और रूमाल मौजूद थे। आरोपी के अनुसार उसने खंडहर में बच्चे के हाथ-पैर बांध दिए और मुंह में रूमाल ठूंस दिया ताकि वह शोर न मचा सके। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है, जिससे उसके बयान पर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस इसे पूरी तरह संदिग्ध मानकर जांच कर रही है। मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए आरोपी कल्पेश की पत्नी को भी साजिश में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र कुमार मानना है कि घटना की योजना में उसकी भूमिका की भी जांच की जा रही है। दोनों से पूछताछ जारी है और पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा है। प्रशासन की निगरानी में हुआ अंतिम संस्कार शनिवार को शव पिपरा नई कॉलोनी स्थित घर पहुंचते ही माहौल बेहद भावुक और तनावपूर्ण हो गया। ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। स्थिति बिगड़ती देख एसडीएम केसरी नंदन त्रिपाठी, सीओ गीडा केएम आनंद सहित कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, फॉरेंसिक जांच जारी दो डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम किया, जिसमें गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। साथ ही कुकर्म की आशंका के चलते स्लाइड तैयार कर फॉरेंसिक लैब भेजी गई है। पुलिस का कहना है कि वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। जिससे कि आरोपियों को जल्द से जल्द सजा मिल सके। घर शव पहुंचा तो मची चीख पुकार नगर पंचायत वार्ड नंबर-9 पिपरा में शनिवार शाम पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही 6 साल के मासूम अंशुमान सिंह का शव घर लाया गया चीख पुकार मच गई। एंबुलेंस का दरवाजा खुलते ही मां सविता सिंह चीख पड़ीं और बेसुध होकर जमीन पर गिर गईं। पिता विनय कुमार सिंह उर्फ कन्हैया शव से लिपटकर फूट-फूटकर रोने लगे। दरवाजे पर जुटे हर किसी की आंख नम थी और हर चेहरा शोक में डूबा हुआ था। अंशुमान के बाबा जय प्रकाश सिंह रेशमा रावत कृषि इंटर कॉलेज भीटीरावत, सहजनवां से सेवानिवृत्त कार्यवाहक प्रधानाचार्य रह चुके हैं। वह भी इस दर्द से टूट गए। वह लगातार रोते हुए कहते रहे कि जिस घर में मासूम की हंसी गूंजती थी वहां अब सिर्फ सन्नाटा रह गया है। दादी प्रियंबदा सिंह भी पोते के शव से लिपटकर बिलखती रहीं और बार-बार बेसुध हो जाती थीं। जानकारी के अनुसार, अंशुमान की हत्या उसके घर से महज 500 मीटर की दूरी पर ही की गई थी। आरोपी ने उसे बहला-फुसलाकर पास ही एक खंडहरनुमा स्थान पर ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि हत्या के बाद आरोपी खुद को बचाने के लिए पूरी रात परिजन के साथ बच्चे को ढूंढने का नाटक करता रहा। आरोपी परिवार के साथ बच्चे को ढूंढने का दिखावा करता रहा पिता बोले, हत्यारोपी भीड़ में शामिल होकर इधर-उधर खोजने का दिखावा करता रहा ताकि किसी को उस पर शक न हो। परिजन के साथ वह हर जगह तलाश में घूमता रहा और लोगों को गुमराह करता रहा। बाद में सीसीटीवी फुटेज और पुलिस जांच में उसकी पूरी साजिश सामने आ गई। वहीं मासूम की मौत से गांव में भी चूल्हे नहीं जले। महिलाओं की चीखों और पुरुषों के सन्नाटों से माहौल गमगीन रहा। गांव के लोगों में घटना से आक्रोश भी दिखाई दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंडीगढ़ में इमारत ढहने से दो पाटर्नर की मौत:15 दिन पहले ही किराए पर ली, रेनोवेशन का काम चल रहा था, मेरठ के थे
    Next Article
    वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें:सौरभ हत्याकांड में थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट पर फायरिंग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment