Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में सहायक प्रोफेसर भर्ती परीक्षा:मेटल डिटेक्टर, आई स्कैन के बाद मिली एंट्री, CCTV से निगरानी

    3 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में UPHESC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 2026 शुरू हो गई है। पहली पाली की परीक्षा के लिए सुबह से ही अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गया, जिससे कई केंद्रों के बाहर हलचल और भीड़ देखने को मिली। अभ्यर्थी समय से पहले पहुंचकर अपनी जांच प्रक्रिया पूरी कराने में लगे रहे। यह परीक्षा दो पालियों में कराई जा रही है। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक होगी। यह भर्ती परीक्षा 18 और 19 अप्रैल को आयोजित की जा रही है, यानी कल भी अलग-अलग विषयों के अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। 11 केंद्र पर हो रही परीक्षा इस परीक्षा के लिए शहर में कुल 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। दो दिनों में करीब हजारों अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के आने से शहर में परीक्षा को लेकर खासा माहौल देखने को मिल रहा है और केंद्रों के आसपास भीड़ बढ़ गई है। कड़ी जांच के बाद ही मिल रहा प्रवेश परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए प्रशासन ने सख्त इंतजाम किए हैं। केंद्रों पर अभ्यर्थियों की कड़ी जांच की जा रही है। सभी इलेक्ट्रॉनिक सामान बाहर ही रखवाए जा रहे हैं। अभ्यर्थियों के रूमाल तक झड़वाकर चेक किए जा रहे हैं और मेटल डिटेक्टर से भी जांच की जा रही है। इसके बाद एडमिट कार्ड और पहचान पत्र का मिलान किया जा रहा है। आई स्कैन से चेक हो रही पहचान जांच प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों का आई स्कैन भी किया जा रहा है। सभी चरणों की जांच पूरी होने के बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया जा रहा है, जिससे परीक्षा की पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। CCTV और कड़ी निगरानी में परीक्षा परीक्षा केंद्रों के अंदर भी सख्त निगरानी की व्यवस्था की गई है। कई केंद्रों पर CCTV कैमरे लगाए गए हैं और कक्ष निरीक्षकों की निगरानी में परीक्षा कराई जा रही है, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो। यह परीक्षा प्रदेश के सहायता प्राप्त और राजकीय महाविद्यालयों में सहायक प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जा रही है। प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे समय से पहले केंद्र पर पहुंचे और सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखें, ताकि परीक्षा सुचारु रूप से संपन्न हो सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्कूलों ने मनमानी की तो कंट्रोल रूम में करें शिकायत:वाराणसी DM ने स्कूलों से फीस की लिस्ट मांगी; स्कूलों का निरीक्षण करें अधिकारी
    Next Article
    एक्स-रे कक्ष में रुपए वसूलने वालों की होगी जांच:CMS ने बनाई जांच कमेटी, CCTV से तलाशे जा रहे लोग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment