Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में मनाया गया BJP की जीत का जश्न:पटाखे फोड़ और मिठाई बांटकर जताई खुशी, बोले- कार्यकर्ताओं की मेहनत का है परिणाम

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के रानीडीहा स्थित पार्टी कार्यालय में पश्चिम बंगाल समेत तीन राज्यों में BJP को मिले अच्छे परिणाम के बाद जोरदार जश्न मनाया गया। क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानन्द राय और जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी की अगुवाई में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी कार्यालय पहुंचे। सभी ने मिलकर जीत की खुशी मनाई, एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और पटाखे फोड़कर जश्न मनाया। चुनाव के नतीजे BJP के पक्ष में आते ही कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ गया। आँधी और बारिश के बावजूद लोग लगातार क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचते रहे। दोपहर करीब ढाई बजे तक कार्यालय पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इकट्ठा हो गए। इसके बाद बधाई देने और जश्न मनाने का सिलसिला शुरू हो गया, जो काफी देर तक चलता रहा। लड्डू खिलाकर दी बधाई- गूंजे नारे कार्यक्रम की शुरुआत जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी ने क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानन्द राय को लड्डू खिलाकर की। इसके बाद सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। कार्यालय परिसर में पटाखे फोड़े गए और पार्टी के समर्थन में नारे लगाए गए, जिससे पूरा माहौल उत्साह से भर गया। क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानन्द राय ने कहा कि यह जीत पार्टी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यह शीर्ष नेतृत्व के काम और योजनाओं का असर है और कार्यकर्ताओं की मेहनत से यह परिणाम मिला है। इसके साथ ही जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी ने कहा कि यह जीत केंद्रीय नेतृत्व की रणनीति और कार्यकर्ताओं की लगातार मेहनत का नतीजा है। उन्होंने कहा कि जनता ने BJP के पक्ष में समर्थन दिया है। वहीं, जिला महामंत्री डॉ. योगेश प्रताप सिंह ने कहा कि यह जीत लंबे समय से जुड़े कार्यकर्ताओं के संघर्ष और समर्पण की जीत है। काफी देर तक कार्यालय पर जश्न का माहौल बना रहा। कार्यकर्ता एक-दूसरे को बधाई देते रहे और जीत की खुशी साझा करते रहे। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और भीड़ साफ दिखाई दी। महापौर बोले- जनता के भरोसे की जीत महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने चुनावी जीत को जनता के विश्वास और बेहतर भविष्य की उम्मीदों का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकास, सुशासन और कानून-व्यवस्था की मजबूत छवि से यह भरोसा और बढ़ा है। उन्होंने जनता और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी रहे मौजूद इस मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राहुल श्रीवास्तव, डॉ. आरडी सिंह, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ. बच्चा पाण्डेय नवीन, राकेश चौधरी, ब्लॉक प्रमुख सुमन यादव, राजेश पाण्डेय, संजय सिंह, के एम मझवार, अनिल कुमार, सुधाकर यादव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लोक अदालत सफल बनाने को बैंक अधिकारियों से बनाई रणनीति:लोक अदालत से निपटेंगे ज्यादा बैंक केस, जज ने दिए सख्त निर्देश
    Next Article
    भाजपा की जीत पर अमेठी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न:भाजपाइयों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर आतिशबाजी कर जीत का उत्सव मनाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment