Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में खाना खिलाने के बहाने होटल में बुलाया:युवती से दुष्कर्म कर फरार हुआ, आरोपी के खिलाफ FIR, जांच में जुटी पुलिस

    21 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर में युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। रविवार को पीड़िता के पिता ने सहजनावा थाने में पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि आरोपी उनकी बेटी को खाना खिलाने के बहाने गीडा क्षेत्र में स्थित एक होटल में ले गया और मौका देखकर दुष्कर्म करने लगा। पीड़िता ने जब विरोध किया तो आरोपी उसे होटल छोड़कर फरार हो गया। किसी तरह युवती घर पहुंची और पूरी बात परिवार वालों को बताया। तहरीर के आधार पर पुलिस आरोपी विजय प्रताप शुक्ला की तलाश और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। जानिए पूरा मामला… युवती के पिता की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, आरोपी युवक और युवती एक ही गांव के रहने वाले हैं। युवक बगल की लड़की को पसंद करने लगा। दोनों में बातचीत बढ़ी। लेकिन लड़की को उसके मनसूबे का अंदाजा नहीं था। आरोप है कि शनिवार को आरोपी लड़का पीड़िता को बहला-फुसला कर सहजनवा बुलाया। इसके बाद गीडा के सेक्टर 22 ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक होटल में लेकर गया। होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया और विरोध करने पर छोड़ कर भाग गया। घटना के बाद पीड़िता पूरी तरह सहम गई। रो- रोकर उसका बुरा हाल था। काफी देर बाद हिम्मत किया और घर गई। उसकी बदहोश हालत देखकर परिजन भी घबरा गए। बार- बार पूछते रहे कि क्या हुआ बताओ। लड़की काफी देर तक कुछ नहीं बोली। लगातार रोती रही। फिर मां ने समझा कर बड़े ही दुलार से पूछा। तब उसने आपबीती सुनाई। यह सब सुनकर घरवालों के होश उड़ गए। उन्होंने बेटी को संभाला, उसे शांत किया। इसके बाद पीड़िता के पिता ने सहजनवा थाना पहुंच कर तहरीर दी। थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित विजय प्रताप शुक्ला के विरुद्ध दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले 3 आरोपी अरेस्ट:बिहार से गोरखपुर लाकर महंगे दामों पर बेचते, प्रॉफिट से लग्जरी लाइफ जीते थे
    Next Article
    प्रयागराज में अखिलेश का पूजा पाल पर तंज:बोले- उनसे बड़े पाल नेता हमारे पास, अतीक-अशरफ हत्याकांड की जांच पर चुप रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment